Harmanpreet Kaur के आगे जडेजा भी फैल, एक हाथ से हवा में उड़कर पकड़ा असंभव कैच, देखें वीडियो

Harmanpreet Kaur: महिला प्रीमियर लीग में आज का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पहली बार WPL 2023 में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने अपने हर मुकाबले में जीत दर्ज की थी। ह

By ·

Harmanpreet Kaur: महिला प्रीमियर लीग में आज का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पहली बार WPL 2023 में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने अपने हर मुकाबले में जीत दर्ज की थी। हालाँकि इस दौरान मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत ने ऐसा असंभव कैच पकड़ा, की देखकर खुद गेंदबाज को भी इस पर यकीन नहीं हुआ।

Mumbai Indians को मिली पहली हार

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को इस टूर्नामेंट की पहली हार का सामना करना पड़ा। मैच में यूपी वारियर्स की कप्तान एलिसा हिली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो उनके लिए बढ़िया साबित हुआ। यूपी के गेंदबाजों ने मुंबई इंडियंस को सिर्फ 127 रनों पर समेट दिया।

इस आसान लक्ष्य का पीछा करनी उतरी यूपी वारियर्स के लिए भी यह मुकाबला आसान नहीं रहा। एक समय मुंबई इंडियंस इस मुकाबले को जीतती नजर आ रही थी। हालाँकि मुकाबले में 3 विकेट लेने वाली सोफी एकलस्टोन ने बल्लेबाजी में भी दम दिखाया और 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्के के साथ यूपी को जीत दिलाई।

Harmanpreet Kaur ने पकड़ा असंभव कैच

इस दौरान मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मुकाबले में ऐसा कैच पकड़ा, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर जब हैली मैथ्यूज गेंदबाजी कर रही थी, तब देविका वैद्य ने ड्राइव करने को कोशिश की। हालाँकि गेंद एज लगकर पीछे जाने लगी, लेकिन हरमनप्रीत कौर ने गजब की फुर्ती दिखाते हुए उस कैच को पकड़ लिया।

Cric AMP · Quick view
View full