“हमसे गलती हुई लेकिन…” हार के बाद Harmanpreet Kaur ने खुद को बताया भाग्यशाली, रनआउट होने पर दिया ऐसा बयान
Harmanpreet Kaur: महिला विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में 23 फरवरी को भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच में मुकाबला था। इस मुकाबले के अंदर भारतीय टीम हार कर इस वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम इस मुकाबले में 5 रन से हार गई [...]
Harmanpreet Kaur: महिला विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में 23 फरवरी को भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच में मुकाबला था। इस मुकाबले के अंदर भारतीय टीम हार कर इस वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम इस मुकाबले में 5 रन से हार गई है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 173 रन का लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही लेकिन हरमनप्रीत कौर और जेमिमाह रोड्रिग्स ने अंत तक लड़ाई लड़ी। हरमनप्रीत कौर ऐसी जगह पर रन आउट हो गई जिसकी वजह से भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा।
हार के बाद आया Harmanpreet Kaur का बयान
प्रेजेंटेशन सेरिमनी के दौरान हार के बाद हरमनप्रीत कौर ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि “इससे ज्यादा भाग्यशाली नहीं हो सकता कि मैं और जेमी जब बल्लेबाजी कर रहे थे स्पीड को पाना और उसके बाद हारना, आज हमें हारने की उम्मीद नहीं थी। जिस तरह से मैं रन आउट हुई उससे ज्यादा दुर्भाग्यशाली कुछ नहीं हो सकता, हमारा प्रयास करना अधिक महत्वपूर्ण था। हमने आखिरी गेंद तक लड़ने निश्चय किया लेकिन नतीजा हमारे पक्ष में नहीं रहा, लेकिन हम इस टूर्नामेंट में जिस तरह से खेले उससे मैं बहुत खुश हूं। हमारे पास अच्छी बल्लेबाजी लाइनअप है, भले ही हम शुरुआती विकेट गंवा दिए हो।”
Harmanpreet Kaur ने की जेमिमा रोड्रिग्स की तारीफ
इस मैच के अंदर जेमिमा रोड्रिग्स ने 24 गेंदों का सामना करते हुए 46 रन की धमाकेदार पारी खेली. हरमनप्रीत कौर ने इनकी तारीफ करते हुए कहा कि, “जेमीमा ने आज जिस तरह से बल्लेबाजी की उसका श्रेय उन्हें जरुर मिलना चाहिए। जेमिमा ने हमें वह गति प्रदान की जिसकी हम तलाश कर रहे थे। ऐसा प्रदर्शन देखकर हमें खुशी होती है। उन्हें अपना स्वाभाविक खेल खेलते देख हमें बहुत अच्छा लगा। भले ही हम अपनी ताकत से नहीं खेले लेकिन हम सेमीफाइनल तक पहुंचे। जब आप जीतना चाहते हैं तो उन्हें लेना होगा। हमने मिसफील्ड किया लेकिन हमें अपनी गलतियों से सिखने की जरुरत है।
यह भी पढ़े: