WATCH: गर्लफ्रेंड के सामने शतक लगाकर भावुक हुए Harry Brook,  वायरल हुआ वीडियो

Harry Brooke: आईपीएल में आज का मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ईडन गार्डंस में खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की, जिसका उन्होंने खूब फायदा उठाया। सनराइजर्स ने इस मुकाबले में सीजन का सबसे बड़ा स्कोर 228 रनों

By ·

Harry Brooke: आईपीएल में आज का मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ईडन गार्डंस में खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की, जिसका उन्होंने खूब फायदा उठाया। सनराइजर्स ने इस मुकाबले में सीजन का सबसे बड़ा स्कोर 228 रनों का खड़ा कर दिया। इस दौरान हैरी ब्रूक ने सबसे महत्वपूर्ण पारी खेली।

Harry Brooke ने लगाया सीजन का पहला शतक

हैरी ब्रूक ने इस सीजन पहले तीन मुकाबलों में एकदम फ्लॉप साबित हुए थे, लेकिन उन्होंने ने ही सीजन का पहला शतक भी जड़ा। हैरी ब्रूक ने इस मुकाबले में मात्र 55 गेंदों में 100 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 3 छक्के भी जड़े। इसके साथ ही कप्तान एडन मार्क्रम ने 26 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली, वहीँ अभिषेक शर्मा ने भी 17 गेदों में 32 रन बनाए। इसकी बदौलत हैदराबाद की टीम पहली पारी में 228 रन बना पाई।

हालाँकि इस दौरान सबसे बेहतरीन पारी हैरी ब्रूक की रही। इससे पहले लगातार तीन मुकाबलों में फ्लॉप होने के कारण उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। अपनी इस पारी के बाद ब्रूक ने बताया कि उनकी फॅमिली भी उन्हें छोड़कर अपने देश लौट चुकी हैं, लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड आज भी यह मुकाबला देख रही हैं, और वे बहुत खुश हैं।

“मुझे स्पिनर्स का सामना करने में मुश्किल हो रही थी, लेकिन पता था कि क्या करना हैं। हमारे काम अब भी पूरा नहीं हुआ हैं। मेरी गर्लफ्रेंड अभी यही पर हैं, लेकिन मेरी पूरी फॅमिली मुझे छोड़कर जा चुकी हैं। मुझे उम्मीद हैं कि वह अब खुश होंगे,” हैरी ब्रूक ने अपने शतक के बाद कहा।

यह भी पढ़ें: Rohit Sharma को पत्रकार ने पूछा शतक को लेकर ऐसा सवाल, गुस्से में आग बबूला हो गए हिटमैन

Cric AMP · Quick view
View full