मिस्ट्री गर्ल को ढूँढने के लिए Harry Brook ने संभाला कैमरा, मैच में फ्लॉप हुए लेकिन फिर भी नजर आये खुश

Harry Brook: आईपीएल 2023 के अंदर 24 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में मुकाबला खेला गया। टॉस जीतने के बाद डेविड वॉर्नर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। दिल्ली के बल्लेबाज एक बार फिर से अच्छा स्कोर खड़ा करने में कामयाब नहीं हुए। निर्धारित 20 ओवर में 144 रन

By ·

Harry Brook: आईपीएल 2023 के अंदर 24 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में मुकाबला खेला गया। टॉस जीतने के बाद डेविड वॉर्नर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। दिल्ली के बल्लेबाज एक बार फिर से अच्छा स्कोर खड़ा करने में कामयाब नहीं हुए। निर्धारित 20 ओवर में 144 रन ही बना सके। हैदराबाद की टीम के सलामी बल्लेबाज हैरी ब्रुक की मजेदार तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर वायरल हो रही है। जहां पर लाइव मैच छोड़कर यही खिलाड़ी कैमरामैन की भूमिका में नजर आया।

Harry Brook बने कैमरामैन

दिल्ली कैपिटल्स की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। मनीष पांडे और अक्षर पटेल ने 34 – 34 रनों की पारी खेलकर 69 रनों की साझेदारी की। लेकिन इन दोनों को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज ज्यादा समय तक नहीं रुक पाया। इस प्रकार से दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। इंटरनेट पर हैरी ब्रुक की मजेदार तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

मैच के दौरान हैरी ब्रूक कैमरामैन की जगह जाकर बैठ गए। कैमरे का उपयोग करके वह देखना चाहते थे कि कैमरामैन आईपीएल में हर बार मिस्ट्री गर्ल को कैसे ढूंढ कर निकाल लेता है। जबकि कैमरामैन दर्शकों और खिलाड़ियों को देखने में मशरूफ थे। हैरी ब्रुक कैमरामैन बनकर काफी खुश नजर आ रहे थे जिसका अंदाजा आप इनकी वायरल तस्वीरों से लगा सकते हैं।

बल्लेबाजी में फ्लॉप हुए हैरी ब्रुक

हैरी ब्रूक ने हैदराबाद की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। दिल्ली कैपिटल्स ने यह मुकाबला 7 रन से जीत लिया है।

यह भी पढ़े – WATCH: भुवनेश्वर कुमार के पैर छूकर David Warner ने लगाया गले, वायरल हुआ भावुक कर देने वाला वीडियो

Cric AMP · Quick view
View full