हैरी ब्रूक के शतक ने मचाई IPL 2023 पर्पल और ऑरेंज कैप लिस्ट में तबाही, शिखर धवन और चहल की टोपी को हुआ खतरा, देखे नई लिस्ट
IPL 2023 के अंदर कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में कोलकाता के ईडन गार्डन पर मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर कुल 432 रन बना दिए। 229 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम ने गजब की फाइट दिखाई और सिर्फ 23 रन से इस [...]
IPL 2023 के अंदर कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में कोलकाता के ईडन गार्डन पर मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर कुल 432 रन बना दिए। 229 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम ने गजब की फाइट दिखाई और सिर्फ 23 रन से इस मैच में हार का सामना किया। हैदराबाद की तरफ से हैरी ब्रूक ने तूफानी शतक लगा दिया जिसकी वजह से ऑरेंज कैप की लिस्ट में गजब की हलचल मच गई। आइए जानते हैं ऑरेंज कैप और पर्पल कैप में क्या स्थिति चल रही है।
IPL 2023 ऑरेंज कैप की लिस्ट में हैरी ब्रुक ने मचाई तबाही
हैरी ब्रुक ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़कर सबको मुसीबत में डाल दिया है। 55 रन की अपनी तूफानी पारी में उन्होंने 12 चौके और 3 छक्के लगाए। अभी तक चार मुकाबले खेलकर इनके नाम 127 रन है। अगर इसी प्रकार से अच्छी बल्लेबाजी करते रहेंगे तो जल्द ही शिखर धवन को पीछे छोड़ देंगे। शिखर धवन इस समय ऑरेंज कैप लिस्ट में पहले नंबर पर चल रहे हैं। इनके अब तक खेले गए चार मुकाबलों में 233 रन है। इनके साथ डेविड वॉर्नर दूसरे नंबर पर है और राजस्थान टीम के जोश बटलर तीसरे नंबर पर है।
पर्पल कैप में चहल का कब्जा
राजस्थान रॉयल्स के यूज़वेंद्र चहल पिछले साल भी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे और इस बार भी अभी तक इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। अब तक खेले गए चार मुकाबलों में यूज़वेंद्र चहल के नाम 10 विकेट है। गुजरात टाइटंस के राशिद खान इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, इनके नाम 9 विकेट है। वहीं तीसरे स्थान पर लखनऊ के गेंदबाज मार्क वुड है जिनके नाम तीन मैचों में 9 विकेट है।
यह भी पढ़े – हैदराबाद की जीत से बदल गया Points Table का समीकरण, KKR को लगा जोर का झटका