Hasan Ali ने लाइव कैमरा पर कर लिया किस और खिंच दिए गाल! खूबसूरत महिला एंकर के उड़े होश, वायरल हो रहा वीडियो
Hasan Ali: पाकिस्तान में इस समय PSL मतलब पाकिस्तान सुपर लीग खेली जा रही है। इस लीग के कई मुकाबले बेहद ही रोमांचक हो रहे है। ज्यादातर मैच रोमांच से भरपूर होने की वजह से लोगों को बहुत ही मजा आ रहा है। पाकिस्तान के कई खिलाड़ी इस लीग में मस्ती मजाक के मूड में [...]
Hasan Ali: पाकिस्तान में इस समय PSL मतलब पाकिस्तान सुपर लीग खेली जा रही है। इस लीग के कई मुकाबले बेहद ही रोमांचक हो रहे है। ज्यादातर मैच रोमांच से भरपूर होने की वजह से लोगों को बहुत ही मजा आ रहा है। पाकिस्तान के कई खिलाड़ी इस लीग में मस्ती मजाक के मूड में नजर आ रहे है जिनके वीडियो भी इन्टरनेट पर वायरल हो रहे है। हाल ही एक वायरल वीडियो में बाबर आजम बल्ले से हसन अली को मारने दौड़े थे। अब हसन अली ने एंकर जैनब अब्बास के साथ कैमरे पर भी ऐसी हरकत कर दी की वीडियो वायरल हो रहा है।
Hasan Ali ने उड़ाए एंकर के होश
क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड मुकाबले के बाद जैनब अब्बास मैच के मुख्य खिलाड़ी आजम खान से बात कर रही थी। उसी समय हसन अली ने ऐसी हरकत कर दी की वीडियो में सब रिकॉर्ड हो गया।
No idea who did this but 😂 @RealHa55an @MAzamKhan45 https://t.co/mzFTbQGcpG
— zainab abbas (@ZAbbasOfficial) February 25, 2023
हुआ ऐसा की जब जैनब और आजम खान की बात हो रही है तो उसी समय हसन अली तेजी से लाइव कैमरा के सामने आते है और आजम खान को किस कर लेते है और गाल खिंच कर भाग जाते है। इस हरकत की वजह से आजम खान को भी एक पल के लिए गुस्सा आता है वही जैनब अब्बास को कुछ समझ नहीं आता है। उसके बाद इंटरव्यू बीच में ही कुछ देर के लिए रुक जाता है।
आजम खान की ताबड़तोड़ पारी
इस मैच की बात करे तो इस्लामाबाद यूनाइटेड के बल्लेबाज आजम खान ने 97 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 9 चौके 8 आसमानी छक्के भी लगाये। हसन अली ने इस मैच में 3 विकेट हासिल किये।
यह भी पढ़े: