WATCH: लाइव मैच में Sanju Samson से भिड़े हार्दिक पांड्या, फिर तूफानी बल्लेबाजी ने याद दिलाई पांड्या को नानी

Sanju Samson की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला खेला। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पिछले सीजन की विजेता गुजरात को 3 विकेट से मात दी, और पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुँच गए। राजस्थान रॉयल्स के नाम अब इस स

By ·

Sanju Samson की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला खेला। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पिछले सीजन की विजेता गुजरात को 3 विकेट से मात दी, और पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुँच गए। राजस्थान रॉयल्स के नाम अब इस सीजन 5 मैचों में 4 जीत दर्ज हैं। वह 8 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर काबिज हैं।

सैमसन-हेटमायर ने बचाई राजस्थान रॉयल्स की लाज

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो उनके लिए ज्यादा अच्छा साबित नहीं हुआ। गुजरात के लगभग सभी बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में रन बनाए और टीम का स्कोर 177 तक पहुंचाया। इस दौरान डेविड मिलर ने 46 और शुभमन गिल ने 45 रनों की पारियां खेली। वहीँ राजस्थान की तरफ से संदीप शर्मा ने 2 विकेट झटके।

इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उनके दोनों ओपनर बल्लेबाज सिर्फ 4 रन के स्कोर पर ही आउट हो चुके थे। इसके बाद पड़ींकल ने 26 रनों की पारी खेली, लेकिन वह भी राशिद खान की गेंद पर आउट हो गए। अंत में टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी कप्तान संजू सैमसन और शिमरोन हेटमायर ने संभाली। संजू सैमसन ने इस मुकाबले में मात्र 32 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली। वहीँ हेटमायर 56 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसकी बदौलत राजस्थान ने यह मुकाबला 4 गेंद शेष रहते ही 3 विकेट से जीत लिया।

Sanju Samson से भिड़े हार्दिक पांड्या

इस मुकाबले में जब संजू सैमसन डटकर बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी हार्दिक पांड्या ने उनको स्लेज करने की कोशिश की। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, जिसमे हार्दिक पांड्या गुस्से में कुछ कहते नजर आ रहे हैं। हालाँकि उन्होंने क्या कहा था, यह अभी तक साफ़ नहीं हैं। लेकिन इतना तय था कि इस घटना के बाद संजू सैमसन ने अपनी बल्लेबाजी की रफ़्तार और भी ज्यादा बढ़ा दी थी।

Cric AMP · Quick view
View full