ICC Test Ranking: जारी हुई ताजा टेस्ट रैंकिंग, केएल राहुल ने लगाई लंबी छलांग!, जड़ेजा अश्विन ने किया हैरान

ICC Test Ranking: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। शुरुआती दो मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त मिली है। 4 मैचों की सीरीज के अंदर शुरुआती दोनों मैच जीतकर भारतीय टीम 2-0 से आगे चल रही है। ऐसा लग रहा है कि भारतीय टीम वर्ल्ड [...]

By ·

ICC Test Ranking: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। शुरुआती दो मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त मिली है। 4 मैचों की सीरीज के अंदर शुरुआती दोनों मैच जीतकर भारतीय टीम 2-0 से आगे चल रही है। ऐसा लग रहा है कि भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जरूर पहुंच जाएगी। अगला मैच जीतने के बाद भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना लगभग कंफर्म हो जाएगा। मौजूदा समय में भारतीय टीम जिस प्रकार का प्रदर्शन कर रही है उससे कई खिलाड़ियों को अच्छा फायदा हुआ है। टेस्ट रैंकिंग में अच्छा खासा सुधार देखने को मिला है। आइए जानते हैं…

ऑलराउंडर की ICC Test Ranking

इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले रविंद्र जडेजा ऑलराउंडर की सूची में आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर चल रहे हैं। रविंद्र जडेजा के इस समय 460 अंक हैं। रविचंद्रन अश्विन 376 अंकों के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। अक्षर पटेल को 2 अंकों का फायदा हुआ और वह पांचवें स्थान पर आ गए हैं। इनके इस समय 283 अंक हैं।

बल्लेबाजी की ICC Test Ranking

केएल राहुल अपने खराब प्रदर्शन की वजह से अपनी रैंकिंग गिराते जा रहे हैं। इन्हें 7 अंकों का नुकसान हुआ है और 493 अंकों के साथ इस लिस्ट में 58वें नंबर पर आ गए हैं। श्रेयस अय्यर की बात करें तो इन्हें 10 अंकों का नुकसान हुआ और 621 अंकों के साथ इस लिस्ट में 27 वें नंबर पर हैं। टॉप 10 के अंदर रोहित शर्मा सातवें स्थान पर बने हुए हैं। क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे ऋषभ पंत इस रैंकिंग में छठे स्थान पर है। विराट कोहली की बात करें तो टॉप टेन से बाहर चल रहे हैं और 16वें स्थान है। बल्लेबाजों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन पहले नंबर पर चल रहे हैं।

गेंदबाजों की ICC Test Ranking

गेंदबाजों में इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन 866 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। अश्विन को इस लिस्ट में फायदा हुआ है और एक अंक बढ़ने के साथ ही वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। टॉप टेन गेंदबाजों की सूची में रविंद्र जडेजा का नाम शामिल हो गया है, 763 अंकों के साथ नौवें स्थान पर हैं। मोहम्मद शमी इस समय 18वें स्थान पर और तेज गेंदबाज सिराज 42वें पर स्थान पर चल रहे हैं।

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full