“दिल तोड़ना है तो 3 दिन में तोड़ो…!” IND vs AUS मैच में विकेट को तरसे भारतीय गेंदबाज तो सोशल मीडिया पर लगी क्लास, वायरल हो गए मजेदार ट्वीट्स

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम शानदार बल्लेबाजी कर रही है। पहले दिन टीम ने सिर्फ 4 विकेट गवाएं। दूसरे दिन का खेल

By ·

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम शानदार बल्लेबाजी कर रही है। पहले दिन टीम ने सिर्फ 4 विकेट गवाएं। दूसरे दिन का खेल शुरू होने पर दूसरे सेशन तक ऑस्ट्रेलिया ने कोई विकेट नहीं गवाया है। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 154 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं उनका साथ कैमरून ग्रीन 101 रन बनाकर दे रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए अच्छी साझेदारी की है।

विकेट को तरसे भारतीय गेंदबाज

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के सामने इस टेस्ट मैच के अंदर भारतीय गेंदबाज बेबस नजर आए। कैमरुन ग्रीन और उस्मान ख्वाजा की बल्लेबाजी के सामने कोई भी गेंदबाज नहीं टिक पा रहा है। मोहम्मद शमी, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन अथवा उमेश यादव कोई भी विकेट निकालने में कामयाब नहीं हो पा रहा है। सोशल मीडिया पर भारतीय गेंदबाजों का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है जिसके लिए बहुत सारे ट्वीट भी वायरल हो रहे हैं।

IND vs AUS मैच भारत को जीतना जरुरी

भारतीय टीम को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो इस टेस्ट मैच को हर हाल में जीतना होगा। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ इस टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज को बराबरी पर समाप्त करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए उनकी टीम का उन्हें भरपूर साथ मिल रहा है। आइए एक नजर डालते हैं कुछ वायरल हो रहे ट्वीट पर।

यह भी पढ़े चौथे टेस्ट के बीच ऑस्ट्रेलिया टीम पर टूटा दुखों का पहाड़, कप्तान Pat Cummins की माँ का हुआ निधन, हाथ पर काली पट्टी बांधे…

Cric AMP · Quick view
View full