Shubman Gill ने शतक बनाकर विराट कोहली के आगे झुकाया सर, तो राहुल-ईशान की निकली हवा, देखें Video

Shubman Gill: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मुकाबला इस समय गुजरात में खेला जा रहा हैं। यह इस सीरीज का पहला मुकाबला हैं, जो तीसरे दिन स्टंप्स तक समाप्त नहीं हुआ हैं। सीरीज में पहली बार गेंदबाजों की जगह बल्लेबाजों का बोलबाला रहा हैं, और मैच में तीन द

By ·

Shubman Gill: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मुकाबला इस समय गुजरात में खेला जा रहा हैं। यह इस सीरीज का पहला मुकाबला हैं, जो तीसरे दिन स्टंप्स तक समाप्त नहीं हुआ हैं। सीरीज में पहली बार गेंदबाजों की जगह बल्लेबाजों का बोलबाला रहा हैं, और मैच में तीन दिनों में तीसरा शतक लग चुका हैं।

Shubman Gill ने जड़ा शतक

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को उस्मान ख्वाजा ने बेहतरीन शुरुआत दी थी। ख्वाजा ने पहली पारी में कुल 180 रन बनाए। इस दौरान कैमरोन ग्रीन ने भी उनका साथ शतकीय पारी के साथ दिया, और ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 480 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही।

इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी बेहतरीन रही। कप्तान रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद शुभमन गिल ने 128 रनों की शतकीय पारी खेली। वहीँ विराट कोहली भी 59 रनों की पारी खेलकर नाबाद हैं। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम 3 विकेट के नुकसान पर 289 रन बना चुकी हैं।

शुभमन गिल का वीडियो वायरल

इस मैच के दौरान एक अजीब वाकया भी हमें देखने को मिला। शुभमन गिल ने इस मैच में शतक का जश्न मनाते हुए विराट कोहली की तरफ अपना सर झुकाया। यह शुभमन गिल का जश्न मनाने का अंदाज हैं, जिसमे वो टीम की तरफ झुककर उन्हें नमन करते हैं। इस दौरान पूर्व कप्तान विराट कोहली भी उनके प्रदर्शन से काफी खुश नजर आ रहे थे। वहीँ उनके पास बैठे केएल राहुल और ईशान किशन के चेहरों पर मायूसी छाई हुई थी।

यह भी पढ़ें: “सारा से मिलने जाने की जल्दी थी क्या…!” Shubman Gill के जल्दी आउट होने पर फैंस ने लगाई क्लास, सचिन और सारा का भी जमकर उड़ा मजाक

Cric AMP · Quick view
View full