IND vs AUS: “काले मेघा पानी तो बरसाओ…!” फैंस कर रहे टीम इंडिया की जीत की दुआ, बारिश के लिए कर रहे भगवान से प्राथना, मजेदार ट्वीट हुए वायरल

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेली जा रही 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज का दूसरा मैच विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए फैंस को निराश कर दिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 26 ओवर में 117 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई। टीम [...]

By ·

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेली जा रही 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज का दूसरा मैच विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए फैंस को निराश कर दिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 26 ओवर में 117 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई। टीम इंडिया के 4 बल्लेबाज शुन्य पर आउट हो गए और कुल 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। टीम इंडिया के इस प्रकार के प्रदर्शन के बाद फैंस विशाखापट्टनम में बारिश होने की दुआ कर रहे है।

IND vs AUS मैच में टीम इंडिया हुई 117 रन पर ढेर

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए। शुरुआत में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल जैसे बल्लेबाजों को आउट करके स्टार्क ने भारतीय पारी को तहस नहस कर दिया। इससे उभरने की कोशिश टीम इंडिया ने जरुर की लेकिन कोई भी बल्लेबाज ज्यादा टिककर बल्लेबाजी कर नहीं पाया। अंतिम समय में अक्षर पटेल ने 29 रन की तेज तर्रार पारी खेलकर टीम का स्कोर 100 को पार करवाया।

पिछले मैच में भारत को मैच जिताने वाले केएल राहुल ने भी इस मैच में सबको निराश कर दिया और सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली और रविन्द्र जड़ेजा ने संघर्ष करने की कोशिश की लेकिन लगातार गिरते विकेट की वजह से टीम इंडिया जल्दी ढेर हो गई।

एक नजर डालते है फैंस के रिएक्शन पर

यह भी पढ़े – “दो दिन में KL से बना BKL…!” 9 रन बनाकर आउट हुए KL Rahul तो गुस्से में लाल-पीले हुए फैंस, सोशल मीडिया पर कमेंट्स…

Cric AMP · Quick view
View full