VIDEO: कैच छोड़ने के बाद दिया चौका, शुभमन गिल ने बर्बाद की Hardik Pandya की मेहनत, तो गुस्से से लाल हुए कप्तान रोहित शर्मा

Hardik Pandya: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज चेन्नई में खेला जा रहा हैं। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय बल्लेबाजी कर रही हैं, और एक बड़ा स्कोर ख

By ·

Hardik Pandya: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज चेन्नई में खेला जा रहा हैं। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय बल्लेबाजी कर रही हैं, और एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में भी कामयाब रही हैं। वहीँ भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या आज सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं। लेकिन उनके आंकड़े शायद और भी बेहतर होते, अगर शुभमन गिल ने अपनी फील्डिंग में फुर्ती दिखाई होती।

गिल की फील्डिंग देखकर गुस्सा हुए Hardik Pandya

पिछले मैच की तरह ही इस मुकाबले में भी मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया को बेहतरीन शुरुआत दी थी। इस दौरान जब पारी का 11वां ओवर चल रहां था, तब गिल ने ट्रेविस हेड का एक बेहद आसान सा कैच छोड़ दिया। इस दौरान हार्दिक पांड्या गेंदबाजी कर रहे थे, और टीम को एक विकेट की बेहद जरुरत थी।

शुभमन गिल का यह कैच छोड़ना काफी नहीं था, कि गेंद पीछे से लुडकती हुई बाउंड्री पार कर गई। शुभमन गिल की इस फील्डिंग को देखकर हार्दिक पांड्या और कप्तान रोहित शर्मा, दोनों निराश थे। वह दोनों ही शुभमन को घूर रहे थे। हालाँकि हार्दिक पांड्या ने बाद में उसी ओवर में ट्रेविस हेड को कुलदीप यादव के हाथों कैच आउट करवा दिया।

ऑस्ट्रेलिया को मिली मजबूत शुरुआत

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने डटकर बल्लेबाजी की हैं। वह इस मुकाबले की पहली पारी में 269 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रहे। हालाँकि इस दौरान उनकी टीम सिर्फ 49 ओवर ही खेल सकी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सर्वाधिक 47 रन मिचेल मार्श ने बनाए। वहीँ भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या, और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट झटके।

यह भी पढ़ें: Virat Kohli ने उतारा भारत के झंडे वाला हेलमेट तो भड़क गए फैंस, सामने आई वायरल वीडियो की सच्चाई

Cric AMP · Quick view
View full