कप्तान रोहित शर्मा ने KL Rahul से छीनी उप-कप्तानी, अब इस खिलाड़ी को मिलेगी ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

KL Rahul का प्रदर्शन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में बेहद निराशाजनक रहा हैं। उन्होंने पहले टेस्ट में सिर्फ 20 रन बनाए। वहीँ दूसरे टेस्ट में 17 व 1 रन। उनके इस प्रदर्शन के बाद भी भारतीय टीम में उनके चयन को लेकर फैंस खुश नहीं थे। इसके साथ कई पूर्व [...]

By ·

KL Rahul का प्रदर्शन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में बेहद निराशाजनक रहा हैं। उन्होंने पहले टेस्ट में सिर्फ 20 रन बनाए। वहीँ दूसरे टेस्ट में 17 व 1 रन। उनके इस प्रदर्शन के बाद भी भारतीय टीम में उनके चयन को लेकर फैंस खुश नहीं थे। इसके साथ कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी BCCI के इस निर्णय पर सवाल उठाए थे।

KL Rahul  से छिनी उप-कप्तानी

BCCI ने हाल ही में बचे हुए दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी। इस दौरान राहुल से उप कप्तान का पद छीन लिया गया हैं। पिछली 10 टेस्ट पारियों में राहुल के नाम सिर्फ एक फिफ्टी दर्ज हैं। ऐसे में उनकी टीम में जगह भी अब मुश्किल हैं। राहुल की जगह अब शुभमन गिल कप्तान रोहित शर्मा के साथ भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं।

राहुल के बाद अब भारतीय टीम में तीन ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें उप कप्तान की भूमिका दी जा सकती हैं। इस रेस में सबसे आगे रविचंद्रन अश्विन, व रवीन्द्र जडेजा हैं। इसके साथ ही चेतेश्वर पुजारा भी भारतीय टीम के लिए इस जिम्मेदारी को संभल सकते हैं।

अंतिम 2 टेस्ट के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा, केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत, इशान किशन, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवीन्द्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

यह भी पढ़ें:

Cric AMP · Quick view
View full