IND vs AUS: पहले टेस्ट में लगा केएल राहुल को झटका, इस क्रम बल्लेबाजी करते हुए आ सकते है नजर

IND vs AUS: 9 फरवरी 2023 से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए दोनों ही टीमें इस समय नागपुर में पहुंच चुकी है, और प्रैक्टिस जारी है। पहले टेस्ट के लिए दोनों ही टीमों ने अपनी अपनी टीम की घोषणा [...]

By ·

IND vs AUS: 9 फरवरी 2023 से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए दोनों ही टीमें इस समय नागपुर में पहुंच चुकी है, और प्रैक्टिस जारी है। पहले टेस्ट के लिए दोनों ही टीमों ने अपनी अपनी टीम की घोषणा कर दी है। पहले टेस्ट को लेकर भारतीय टीम की तरफ से जानकारी सामने आई है, कि सलामी बल्लेबाज केएल राहुल अब ओपनिंग करते हुए नजर नहीं आएंगे। इसके बारे में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी है।

IND vs AUS मैच में केएल राहुल को झटका

भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान केएल राहुल ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल और रोहित शर्मा के साथ मिलकर इस सीरीज में ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। इसके बारे में केएल राहुल ने बात करते हुए कहा कि, “अगर मैनेजमेंट चाहता है कि मैं मिडिल ऑर्डर में खेलु तो मैं तैयार हूं, मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है।” केएल राहुल को इस प्रकार ओपनिंग से हटाए जाने से इनके फैंस को झटका लग सकता है।

इसके अलावा केएल राहुल ने टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर बात की है और कहा कि भारतीय टीम तीन स्पिनर गेंदबाजों के साथ पहले टेस्ट में उतरने वाली है। अभी तक प्लेइंग इलेवन तय नहीं हो पाई है और वह मैच से पहले तय की जाएगी। हमारे पास रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल कुलदीप यादव जैसे स्पिनर गेंदबाज है।

पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full