IND vs AUS: रोहित शर्मा ने दिया अपना स्टेटमेंट, पहले टेस्ट में इस खिलाड़ी को मिला विकेटकीपर बनने का मौका

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 फरवरी से होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की बहुत ज्यादा चर्चा की जा रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में शुरू होने के बाद कुछ ही दिन बचे हैं। लेकिन टेस्ट मैच के लिए इंडिया टीम के लिए एक समस्या आ रही है। यह समस्या इंडिया टीम के [...]

By ·

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 फरवरी से होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की बहुत ज्यादा चर्चा की जा रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में शुरू होने के बाद कुछ ही दिन बचे हैं। लेकिन टेस्ट मैच के लिए इंडिया टीम के लिए एक समस्या आ रही है। यह समस्या इंडिया टीम के विकेटकीपर की है लेकिन इस समस्या का समाधान रोहित शर्मा ने कर दिया है। उन्होंने इंडिया टीम के लिए विकेटकीपर को कंफर्म कर दिया है।

रोहित शर्मा ने कहा ये खिलाड़ी खेलेगा IND vs AUS पहला टेस्ट मैच

टेस्ट सीरीज की प्रैक्टिस करते हुए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और केएस भरत बहुत टाइम से एक साथ देखे जा रहे हैं। इस बात से यह कंफर्म किया जा सकता है, कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में ऋषभ पंत की जगह केएस भरत खेलते हुए नजर आएंगे।

टेस्ट सीरीज के लिए विकेटकीपर के लिए इंडिया टीम के केएस भरत

इंडिया टीम के साथ केएस भरत बहुत लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे हैं, और इंडिया टीम का हिस्सा बने हुए हैं, लेकिन उन्हें अभी तक इंडिया टीम से खेलने का मौका नहीं मिला है। इंडिया टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट होने की वजह से 9 फरवरी से होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए इंडिया टीम विकेटकीपर के रूप में एक खिलाड़ी तलाश कर रही है। इसी बीच टेस्ट सीरीज की प्रैक्टिस करते हुए रोहित शर्मा और केएस भरत एक साथ बहुत देर तक नजर आए। इससे यह कंफर्म होता है, कि केएस भारत टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलेंगे। यह उनके लिए इंडिया टीम में अपना प्रदर्शन दिखाने का बहुत अच्छा मौका है।

घरेलू क्रिकेट मैचों में केएस भरत काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। केएस भारत ने अपना फर्स्ट डेब्यू 2013 में किया था। वे अब तक 87 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं, और इन मैचों में उन्होंने 4707 रन रन बनाए हैं। ये रन उन्होंने 37.95 की औसत से बनाए हैं। इन मैचों में अब तक उन्होंने 9 शतक जड़े हैं।

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full