IND vs AUS: तीसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को छोड़कर भागे पैट कमिंस!, अब भारतीय टीम से हार का बदला लेगा नया कप्तान
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चल रही चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। ऑस्ट्रेलिया की सीरीज में अभी तक एक भी जीत नहीं हुई है। भारत ने शुरुआती दोनों मुकाबला जीतकर ऑस्ट्रेलिया को इस सीरीज में जीत हासिल करने का मौक
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चल रही चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। ऑस्ट्रेलिया की सीरीज में अभी तक एक भी जीत नहीं हुई है। भारत ने शुरुआती दोनों मुकाबला जीतकर ऑस्ट्रेलिया को इस सीरीज में जीत हासिल करने का मौका नहीं दिया है। भारतीय टीम से लगातार दो हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया लौट चुके हैं। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम को एक नया कप्तान मिला है।
तीसरे टेस्ट से पैट कमिंस हुए बाहर
लगातार दो टेस्ट मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैटकमिंस अपने देश वापस लौट गए है। ऐसा लग रहा था कि पेट कमिंस 1 मार्च से होने वाले इंदौर टेस्ट से पहले वापस आ जाएंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पेट कमिंस अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहते हैं। इसके बारे में बात करते हुए पेट कमिंस ने कहा कि “मैंने इस समय भारत नहीं लौटने का फ़ैसला किया है क्योंकि मेरी मां बीमार चल रही हैं और उपचार के लिए एडमिट हैं। मुझे लगता है कि यहां अपने परिवार के साथ रहना मेरे लिए सबसे अच्छा होगा। मैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और मेरे साथियों से मिले भारी सपोर्ट की सराहना करता हूं धन्यवाद।”
तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर सकते हैं स्टीव स्मिथ
अगर पेट कमिंस तीसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को वापस ज्वाइन नहीं करते हैं तो उनके स्थान पर टीम की कप्तानी स्टीव स्मिथ संभालते हुए नजर आएंगे। स्टीव स्मिथ इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया की टीम की कप्तानी कर चुके हैं लेकिन बॉल टैंपरिंग के आरोप में इन पर 2 साल का प्रतिबंध लगा हुआ था। जिसकी वजह से यह कप्तानी नहीं कर सकते थे।
यह भी पढ़े: