IND vs AUS मैच में रोहित-द्रविड़ से हुई भारी चूक, ऑस्ट्रेलिया ने 21 रनों से दर्ज की जीत, यह बल्लेबाज फिर हुआ 0 पर आउट
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेली जा रही एकदिवसीय सीरीज का समापन हो चुका है। 22 मार्च को इस सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम पर खेला गया। टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 49 ओवर में [...]
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेली जा रही एकदिवसीय सीरीज का समापन हो चुका है। 22 मार्च को इस सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम पर खेला गया। टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 49 ओवर में 270 रन का लक्ष्य भारतीय टीम के लिए तैयार किया। जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम 50 ओवर में सिर्फ 248 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 21 रन पीछे रह गई। ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज पर 2-1 से जीत दर्ज कर ली है।
IND vs AUS – कुलदीप यादव हार्दिक पांड्या की घातक गेंदबाजी
ऑस्ट्रेलिया की जब बल्लेबाजी की शुरुआत हुई तो उन्होंने धुआंधार शुरुआत की। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरे 50 ओवर नहीं खेल पाई। भारतीय तेज गेंदबाज हार्दिक पांड्या ने शुरुआती 3 विकेट झटक कर ऑस्ट्रेलिया को लगातार झटके दिए। उसके बाद कुलदीप यादव ने भी 3 विकेट निकाले। मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट हाथ लगे।
राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा की इस गलती से हारी टीम इंडिया
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए भारतीय पारी को 248 रन पर समेट दिया। जिसकी वजह से भारतीय टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। कप्तान रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने भारतीय बल्लेबाजी आर्डर को पूरी तरीके से बदल दिया। चौथे नंबर पर अक्षर पटेल को बल्लेबाजी करने के लिए भेज दिया। जबकि वह निचले क्रम पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। वहीं सूर्यकुमार यादव को सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा और रविंद्र जडेजा को आठवें नंबर पर। इस प्रकार से बल्लेबाजी क्रम चेंज होने पर कोई भी बल्लेबाज अच्छा परफॉर्मेंस नहीं कर पाया।
यह भी पढ़ें – “मुझे संजू सेमसन के तांत्रिक का नंबर चाहिए…!” Suryakumar Yadav हुए 0 पर आउट तो फैंस ने लगाई फटकार, कहा – कब मिलेगा संजू…