IND vs AUS: चौथे टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा करेंगे टीम में 2 बड़े बदलाव! इस खिलाड़ी पर गिरेगी गाज

IND vs AUS: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का अंतिम टेस्ट 9 मार्च से अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में शुरू होने वाला है। इंदौर टेस्ट में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम इस सीरीज में अभी 2 - 1 आगे चल रही है। रोहित शर्मा की कोशिश होगी की चौथे टेस्ट [...]

By ·

IND vs AUS: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का अंतिम टेस्ट 9 मार्च से अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में शुरू होने वाला है। इंदौर टेस्ट में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम इस सीरीज में अभी 2 – 1 आगे चल रही है। रोहित शर्मा की कोशिश होगी की चौथे टेस्ट को जीतकर भारतीय टीम 3 – 1 से इसे खत्म करे। अगर भारत यह अंतिम टेस्ट जीत जाती है तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम का स्थान पक्का हो जायेगा।

सलामी जोड़ी में बदलाव संभव

भारतीय टीम की सलामी जोड़ी पिछले टेस्ट में रोहित शर्मा और शुभमन गिल थी। लोकेश राहुल के स्थान पर शुभमन गिल को मैच में खेलने का मौका दिया गया लेकिन इन्होने कुछ प्रदर्शन नहीं किया। लेकिन टीम मैनेजमेंट एक मैच के आधार पर शुभमन गिल को लेकर निर्णय नहीं लेने वाला है। ऐसे में हमें पिछले टेस्ट की सलामी जोड़ी इस मैच में भी खेलते हुए नजर आ सकती है।

ईशान किशन की एंट्री संभव

विकेटकीपर बल्लेबाज के रुप में केएस भारत को शुरुआती 3 टेस्ट में मौका दिया गया लेकिन उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। ऐसे में ईशान किशन को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम इंडिया में एंट्री मिल सकती है। ईशान किशन अपनी धुंआधार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है। हालाँकि इन्हें मौका मिलेगा या नहीं इसका ऑफिसियल कन्फर्मेशन अभी बाकी है।

IND vs AUS चौथे टेस्ट के भारत की संभावित प्लेइंग 11 टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमेश यादव

यह भी पढ़े – अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर लड़की के पिता बने Umesh Yadav, सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी खुशी

Cric AMP · Quick view
View full