IND vs AUS: बल्लेबाजों का काल बनी इंदौर की पिच, भड़के हुए फैंस ने BCCI को लगाई फटकार

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मैच आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हैं। हालाँकि, यह फैसला भारतीय टीम के लिए सही साबित होता नजर नहीं आ रहा है

By ·

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मैच आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हैं। हालाँकि, यह फैसला भारतीय टीम के लिए सही साबित होता नजर नहीं आ रहा हैं। दरअसल इस पिच पर पहले दो मैचों के मुकाबले भी ज्यादा टर्न मौजूद हैं। इससे भारतीय टीम अब मुश्किल में नजर आ रही हैं।

IND vs AUS: 82 रन पर गिरे भारत के 7 विकेट

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम पहले दो घंटे में ही आधी से ज्यादा पवैलियन लौट चुकी हैं। भारतीय टीम के 82 पर 7 विकेट गिर चुके हैं। पिछले दो मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जडेजा सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया की और से नैथन लायन व मैथ्यू कुहनमैन ने 3-3 व टॉड मर्फी ने 1 विकेट झटका हैं।

इस पिच पर गेंदबाजों को 4 डीग्री से भी ज्यादा का टर्न देखने को मिल रहा हैं। जिससे बल्लेबाज गेंद ही नहीं समझ पा रहे हैं। ऐसे में BCCI पर फैंस एक बार फिर से भड़क चुके हैं। पहले दो मैचों में भी बीसीसीआई को पिच की गुणवत्ता को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। लेकिन हालात सुधरने की जगह, बिगड़ते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

Cric AMP · Quick view
View full