“और ये उड़ा स्टंप…!” Umesh Yadav की घातक गेंदबाजी में उड़ा ऑस्ट्रेलिया का गर्दा, वायरल VIDEO की सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 197 रन पर सिमट गई है। दूसरे दिन का खेल शुरू होने पर भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को ज्यादा संघर्ष नहीं करने दिया, और एक के बाद एक विकेट लेते रहे। इस मैच में खेल रहे तेज गेंदबाज उमेश [...

By ·

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 197 रन पर सिमट गई है। दूसरे दिन का खेल शुरू होने पर भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को ज्यादा संघर्ष नहीं करने दिया, और एक के बाद एक विकेट लेते रहे। इस मैच में खेल रहे तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अंतिम क्षणों में बैक टू बैक तीन विकेट हासिल करके ऑस्ट्रेलिया की टीम को ऑल आउट करने में मदद की। दूसरे दिन का खेल उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन के हाथों में रहा दोनों ने तीन-तीन विकेट हासिल की है।

Umesh Yadav की घातक गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन अपने छह विकेट सिर्फ 41 रन जोड़कर गंवा दिए हैं। इस मैच में उमेश यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए हैं। इन्होंने कैमरून ग्रीन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। उसके बाद स्टार्क और टॉड मर्फी को बोल्ड किया। इनकी कहर बरपाती गेंदों के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ज्यादा समय तक नहीं टिक पाए। घातक गेंदबाजी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि अंतिम 4 विकेट सिर्फ 8 रन जोड़कर गिर गए।

सोशल मीडिया पर हो रही उमेश यादव की तारीफ

उमेश यादव की इस प्रकार से खतरनाक वापसी के बाद इंटरनेट पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। वहीं ऑस्ट्रेलिया का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। हम आपको नीचे कुछ वायरल ट्वीट शेयर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: “अगली बॉल पर छक्का लगेगा…!” उमेश यादव के छक्का लगाने से पहले ही दिनेश कार्तिक ने कर दी थी लाइव भविष्यवाणी, वायरल VIDEO ने मचाई सनसनी

Cric AMP · Quick view
View full