<strong>Virat Kohli ने छोड़ा स्मिथ का कैच तो भड़क गए फैंस, कहा- “कैच छोड़ने के पैसे लेता हैं क्या?”</strong>

Virat Kohli को नागपुर टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। हालांकि बावजूद इसके, उनका नाम पहले दिन फैंस के बीच काफी ज्यादा चर्चा में रहा। दरअसल ये चर्चे उनकी बल्लेबाजी के नहीं बल्कि फील्डिंग के हो रहे थे। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया थ

By ·

Virat Kohli को नागपुर टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। हालांकि बावजूद इसके, उनका नाम पहले दिन फैंस के बीच काफी ज्यादा चर्चा में रहा। दरअसल ये चर्चे उनकी बल्लेबाजी के नहीं बल्कि फील्डिंग के हो रहे थे।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम सिर्फ 177 रनों पर सिमट गयी। ऑस्ट्रेलिया की और से मार्नस लाबुशेन ने सर्वाधिक 49 रन बनाए, वहीँ स्टीव स्मिथ 37 रन बनाकर रवीन्द्र जडेजा का शिकार बने।

Virat Kohli ने छोड़ा स्मिथ का कैच

ऑस्ट्रेलिया की पारी इससे भी कम पर समाप्त हो सकती थी, अगर विराट कोहली 16वें ओवर में स्मिथ का कैच पकड़ लेते। दरअसल 16वें ओवर में अक्षर पटेल गेंदबाजी कर रहे थे, वहीँ विराट कोहली स्लिप में फील्डर लगे थे। इस दौरान एक कैच विकेटकीपर के हाथों से झटककर सीधा उनकी तरफ आया, लेकिन कोहली उस आसान कैच को भी नहीं पकड़ सके। इस दौरान स्मिथ सिर्फ 6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। विराट कोहली की मैच में ऐसी लापरवाही देख, फैंस ने उनको जमकर लताड़ लगाईं हैं।

यह भी पढ़ें:

Cric AMP · Quick view
View full