रन-आउट से चुके Ishan Kishan, कप्तान Hardik Pandya ने गुस्से में दी बीच मैच से बाहर करने की धमकी

Ishan Kishan आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच लखनऊ में खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। मैच के दौरान सातवें ओवर में किशन एक रन-आउट का मौका चूक गए, जिसके बाद कप्तान Hardik Pandya ने उन्हें बीच मैदान पर धमकी दे डाली। Ishan Kishan को कप्तान Hardik

By ·

Ishan Kishan आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच लखनऊ में खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। मैच के दौरान सातवें ओवर में किशन एक रन-आउट का मौका चूक गए, जिसके बाद कप्तान Hardik Pandya ने उन्हें बीच मैदान पर धमकी दे डाली।

Ishan Kishan को कप्तान Hardik Pandya ने दी धमकी

भारतीय टीम इस सीरीज का पहला मुकाबला पहले ही हार चुकी हैं। ऐसे में आज का मुकाबला सीरीज बचाने की नजर से भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में जब मैच के दौरान ईशान किशन ने एक रन-आउट मिस किया तो कप्तान हार्दिक पंड्या अपना गुस्सा नहीं छिपा सके।

यह वाकया सातवें ओवर का हैं जब ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने दीपक हूडा की गेंद को फ्लिक करते हुए स्ट्राइक बदलने की कोशिश की। इस दौरान ईशान किशन के पास मौका था उन्हें रनआउट करने का। लेकिन समय पर वह इतनी फुर्ती नहीं दिखा सके कि उन्हें आउट कर सके।

इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम अब तक खेले 8 ओवर में 40 रन बना चुकी हैं। इस दौरान भारतीय टीम इनके 3 विकेट झटक चुकी हैं। मैच में स्पिन गेंदबाजों ने अपना दबदबा बनाया हैं और वाशिंगटन सुंदर, युजी चहल, व दीपक हूडा 1-1 विकेट ले चुके हैं।

यह भी पढ़ें:

मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11

शुभमन गिल, ईशान किशन, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दीपक हूडा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम् मावी, कुलदीप यादव, युज्वेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

Cric AMP · Quick view
View full