IND vs NZ: तीसरे टी20 में Prithvi Shaw को मिलेगा मौका, इस विस्फोटक बल्लेबाज का पत्ता काटेंगे कप्तान Hardik Pandya
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज अब अपने अंतिम मुकाम पर पहुँच चुकी हैं। इस सीरीज की शुरुआत न्यूजीलैंड ने जीत के साथ की थी। वहीँ दूसरे टी20 में मेजबान भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर इस सीरीज को 1-1 से बराबर किया था। इस सीरीज [...]
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज अब अपने अंतिम मुकाम पर पहुँच चुकी हैं। इस सीरीज की शुरुआत न्यूजीलैंड ने जीत के साथ की थी। वहीँ दूसरे टी20 में मेजबान भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर इस सीरीज को 1-1 से बराबर किया था। इस सीरीज का अंतिम मुकाबला अब नरेन्द्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा।
IND vs NZ: पृथ्वी शॉ को मौका देंगे कप्तान Hardik Pandya
इशान किशन और शुभमन गिल के वनडे क्रिकेट में दोहरे शतक लगाने के बाद, टी20 में भी उनकी जगह सलामी बल्लेबाज के तौर पर लगभग पक्की हो गयी। हालाँकि पहले दोनों मैचों में दोनों ही बल्लेबाज कुछ ख़ास नहीं कर सके। यहाँ तक की पिछली कई टी20 सीरीज में दोनों का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा हैं।
ऐसे में तीसरे मैच में पृथ्वी शॉ को एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल किया जा सकता हैं। शॉ ने हाल ही में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। कई क्रिकेट दिग्गजों के अनुसार शॉ भारत के सबसे बेहतरीन टी20 सलामी बल्लेबाज भी हैं।
यह भी पढ़ें:
- Hardik Pandya बना रहे हैं Sholay 2, धोनी के साथ सामने आई अनदेखी तस्वीरें
- रन-आउट से चुके Ishan Kishan, कप्तान Hardik Pandya ने गुस्से में दी बीच मैच से बाहर करने की धमकी
हालाँकि, पिछले कई महीनो से उन्हें भारतीय टीम से बाहर रखा जा रहा हैं। इस चीज का मुख्य कारण पृथ्वी शॉ की फिटनेस को बताया जाता हैं, जिसके चलते उन्होंने पिछले कुछ टाइम में अपना काफी वजन कम किया हैं।