Virat Kohli ने उतारा भारत के झंडे वाला हेलमेट तो भड़क गए फैंस, सामने आई वायरल वीडियो की सच्चाई

Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दो दिन का खेल समाप्त हो चुका हैं। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेली हैं और मैच के अंत तक भारतीय टीम 144 रनों की बढ़त हासिल कर चुकी हैं। हालाँकि बावजूद इसके, विराट कोहली का [...]

By ·

Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दो दिन का खेल समाप्त हो चुका हैं। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेली हैं और मैच के अंत तक भारतीय टीम 144 रनों की बढ़त हासिल कर चुकी हैं। हालाँकि बावजूद इसके, विराट कोहली का नाम इन सब खिलाड़ियों से अधिक चर्चा का विषय था।

Virat Kohli निकले देशद्रोही!

विराट कोहली इस मैच में सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी बल्लेबाजी के दौरान जब लंच टाइम हुआ, तब कोहली और रोहित पवैलियन की और लौट रहे थे। इस दौरान रोहित शर्मा ने पवैलियन पहुँचने तक अपना हेलमेट पहने रखा, वहीँ कोहली ने अपना हेलमेट उसी समय उतार दिया था।

विराट कोहली की इस हरकत से कई क्रिकेट फैंस नाराज हो गए हैं। उनका कहना हैं कि रोहित शर्मा शर्मा इतने ज्यादा थके होने के बावजूद हेलमेट पहनकर अन्दर जा रहे हैं, जबकि कोहली ने इसे भारत का झंडा लगे हेलमेट को पहले ही क्यों उतार दिया हैं।

सामने आया कोहली के हेलमेट उतारने का कारण

दरअसल जिस समय कोहली और रोहित पवैलियन लौट रहे थे, उसी समय कोहली से ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी बात कर रहे थे। ऐसे में विराट कोहली को मजबूरन अपना हेलमेट उतारना पड़ा।

एक क्रिकेट फैन के तौर पर अपने पसंदीदा खिलाड़ी के बारे में हर जानकारी रखना अच्छी बात हैं। लेकिन खिलाड़ियों की पूरी स्थिति को जाने बिना, किसी भी तरह के निष्कर्ष पर पहुंचना और उनकी बुराई करना सही नहीं हैं।

यह भी पढ़ें:

Cric AMP · Quick view
View full