IND vs AUS मैच में भारत की 5 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज, KL Rahul ने कंगारु गेंदबाजों की निकाली हवा, Video हो गया वायरल

KL Rahul: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेले जा रहे पहले एकदिवसीय मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर ली है। टॉस जीतने के बाद पहले ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। ऑस्ट्रेलिया की पारी 188 रन पर सिमट गई। भारतीय गेंदबाजों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया की प

By ·

KL Rahul: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेले जा रहे पहले एकदिवसीय मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर ली है। टॉस जीतने के बाद पहले ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। ऑस्ट्रेलिया की पारी 188 रन पर सिमट गई। भारतीय गेंदबाजों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी को जल्दी समेट दिया। मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने तीन-तीन विकेट हासिल कि।ए वहीं रविंद्र जडेजा ने 2 विकेट हासिल किए। इस मैच के अंदर केएल राहुल की पारी सबसे खास रही जिसकी बदौलत हमें जीत हासिल हुई है।

KL Rahul की मैच विनिंग पारी

भारतीय टीम की शुरुआत बल्लेबाजी के दौरान बेहद खराब रही और शुरुआती 4 विकेट 39 रन के स्कोर पर गिर गए थे। उसके बाद बल्लेबाजी करने आए केएल राहुल ने 75 रन की पारी खेली है। नाबाद रहते हुए उन्होंने टीम को जीत दिलाई। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 25 रन बनाकर केएल राहुल का साथ दिया। उसके बाद रविंद्र जडेजा मैदान पर आए और उन्होंने 45 रन की नाबाद पारी खेली।

केएल राहुल और रविंद्र जडेजा की शतकीय साझेदारी

केएल राहुल और रविंद्र जडेजा ने इस मैच के अंदर शतकीय साझेदारी की है। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी करके टीम इंडिया को जीत दिलाई है। एक समय ऐसा लग रहा था कि कहीं भारतीय टीम यह मैच गंवा नहीं दे। लेकिन केएल राहुल जिस तरीके से डटकर मैदान पर खड़े रहे वह काबिले तारीफ है। तीन मैचों की इस सीरीज में अब भारतीय टीम 1-0 से आगे हो गई है।

यह भी पढ़े – रोजर बिन्नी के बाद BCCI अध्यक्ष बनेंगे सचिन तेंदुलकर! बयान देकर मचा दिया तहलका

Cric AMP · Quick view
View full