INDvsNZ: भारत को मिली 21 रन से हार, इस खिलाड़ी पर लगे फिक्सिंग के संगीन आरोप

INDvsNZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ अपने युवा खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी। ऐसे में हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम का ऐसे हार जाना, फैंस के मन में कई [...]

By ·

INDvsNZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ अपने युवा खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी। ऐसे में हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम का ऐसे हार जाना, फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर गया और उन्होंने कुछ खिलाड़ियों पर फिक्सिंग के आरोप लगा दिए।

INDvsNZ: भारतीय खिलाड़ी पर लगे फिक्सिंग के आरोप

मैच के बाद भारतीय खिलाडी अर्शदीप सिंह पर कुछ लोगों ने मैच फिक्सिंग के आरोप लगाने शुरू कर दिए। दरअसल इस मैच में अर्शदीप सिंह भारतीय टीम के लिए सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए थे। अर्शदीप ने 4 ओवर में 51 रन दिए।

साथ ही पारी का अंतिम ओवर, जो किसी भी टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण ओवर होता हैं। अर्शदीप सिंह ने यहाँ पहली ही बॉल, नौ-बॉल की और कुल मिलाकर एक ओवर में 27 रन दे दिए। अर्शदीप के इस महंगे ओवर की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम ने 177 रनों का विशाल लक्ष्य भारतीय टीम को दिया।

यह भी पढ़ें:

हालाँकि अर्शदीप का बुरा समय यहीं पर नहीं रुका। बल्लेबाजी के दौरान भी अर्शदीप स्ट्राइक नहीं बदल पाए। जिसके चलते विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे वाशिंगटन सुंदर को पूरी गेंद खेलने का मौका नहीं मिला और भारत को 21 रन से हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद अर्शदीप सिंह का नाम ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा और लोग उन पर न्यूजीलैंड की तरफ से खेलने के आरोप लगाने लगे।

Cric AMP · Quick view
View full