INDvsNZ: स्टेडियम में अपनी पत्नी को साथ लेकर पहुंचे धोनी, टीम की जीत के लिए बढाया हौंसला, स्टेडियम में गूंजे धोनी-धोनी के नारे

INDvsNZ: आज न्यूजीलैंड और भारत के बीच में पहला टी20 मैच खेला जा रहा है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टॉस जितने के बाद भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. इस मैच को देखने के लिए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी के साथ आये. मैच के दौरान कई [...]

By ·

INDvsNZ: आज न्यूजीलैंड और भारत के बीच में पहला टी20 मैच खेला जा रहा है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टॉस जितने के बाद भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. इस मैच को देखने के लिए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी के साथ आये. मैच के दौरान कई बार इनको साथ में देखा गया. यह कपल पूरे तरीके से मैच का आनंद उठाता हुआ नजर आया है. इन दोनों की साथ में तस्वीरें और विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है.

INDvsNZ मैच देखने पहुंचे धोनी

आज भारत और न्यूजीलैंड का यह पहला मुकाबला रांची के स्टेडियम पर खेला जा रहा है. ऐसे में धोनी अपनी फैमिली के साथ मैच देखने स्टेडियम पहुंचे है. इससे पहले भी जब टीम इंडिया इस मैदान पर प्रैक्टिस कर रही थी अचानक ही धोनी ने पहुंचकर सबको सरप्राइज दे दिया था. वहां पर इन्होने टीम के सभी खिलाड़ियों से बात की और उनका हौसला बढाया.

View this post on Instagram

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

INDvsNZ मैच में गूंजे धोनी के नारे

आज रांची के स्टेडियम में अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ मैच का आनंद लेते हुए धोनी को क कैमरामैन ने कई बार कैप्चर किया. धोनी इस दौरान सफ़ेद टीशर्ट पहने नजर आये. जब कैमरा इनके ऊपर आया तो इन्होने सभी को अपना हाथ हिलाकर अभिवादन किया. इसके साथ ही पूरा स्टेडियम धोनी-धोनी के नारों से गूंज उठा. धोनी टीम इंडिया के लिए हमेशा से ही लकी रहे है. ऐसे में इनकी उपस्थति मात्र से ही टीम में नया जोश भर जाता है. धोनी के अलावा इस समय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी रांची झारखंड के है.

Read Also-

Cric AMP · Quick view
View full