IPL 2023 की सबसे खतरनाक टीम को एरोन फिंच ने बताया फिसड्डी, कहा – “प्लेऑफ में भी नहीं मिलेगी जगह”

IPL 2023 की शुरुआत में अब बस एक दिन का समय बचा हैं। इस बार आईपीएल में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। ऐसे में यह जान पाना की कौनसी टीम प्लेऑफ में पहुंचेगी, यह बहुत मुश्किल हैं। ऐसे में सभी क्रिकेट दिग्गज अब अपने-अपने अनुभव के आधार पर भविष्यवाणी कर रहे हैं और अंदाजा लगा [...]

By ·

IPL 2023 की शुरुआत में अब बस एक दिन का समय बचा हैं। इस बार आईपीएल में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। ऐसे में यह जान पाना की कौनसी टीम प्लेऑफ में पहुंचेगी, यह बहुत मुश्किल हैं। ऐसे में सभी क्रिकेट दिग्गज अब अपने-अपने अनुभव के आधार पर भविष्यवाणी कर रहे हैं और अंदाजा लगा रहे हैं। इसी बीच अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एरोन फिंच ने भी आईपीएल को लेकर एक बड़ा बयान दिया हैं।

IPL 2023 में सबसे फिसड्डी लखनऊ सुपर जायंट्स

दरअसल फिंच ने अपना यह बयान लखनऊ सुपर जायंट्स को लेकर दिया हैं। पिछले साल प्लेऑफ़ में अपनी जगह बनाने वाली सुपर जायंट्स इस बार फिंच को सबसे कमजोर टीम लग रही हैं। फिंच का मानना हैं कि लखनऊ की टीम की गेंदबाजी बहुत कमजोर हैं, जो उन्हें प्लेऑफ़ से बाहर कर सकती हैं।

“मुझे लखनऊ सुपर जायंट्स में डेथ गेंदबाजों की कमी नजर आती हैं। बेशक उनके पास कुछ अच्छे ऑलराउंडर्स हैं, लेकिन टीम का कॉम्बिनेशन देखें तो उनके पास डेथ गेंदबाजों की कमी हैं,” फिंच ने आईपीएल से पहले अपने इंटरव्यू में कहा।

हालाँकि फिंच का मानना हैं कि लखनऊ के पास चार बेहतरीन विदेशी खिलाडी जो इस सीजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। “सुपर जायंट्स के पास इस समय विदेशी खिलाडियों में पहली पसंद क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टॉइनिस, मार्क वुड और निकोलस पूरण हैं, जो अपने दम पर मैच पलट सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि लखनऊ की टीम अपने गेंदबाजों के दम पर प्लेऑफ में पहुंचेगी। उनकी गेंदबाजों में अंतिम ओवरों में कमजोर रहेगी, जिससे टीम को बड़ा नुकसान होगा,” फिंच ने आगे कहा।

Cric AMP · Quick view
View full