VIDEO: प्रैक्टिस सेशन में MS Dhoni को देखने के लिए उमड़ी भीड़, धोनी ने तूफानी छक्कों से किया फैंस का अभिवादन

MS Dhoni: आईपीएल की शुरुआत में होने में अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा हैं। ऐसे में सभी टीमों के खिलाड़ी अपने घरेलु मैदान में पहुंचकर अभ्यास शुरू कर चुके हैं। हालाँकि इस बात में कोई दो राय नहीं हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स का फैन बेस पूरे आईपीएल में सबसे ज्यादा बड़ा [...]

By ·

MS Dhoni: आईपीएल की शुरुआत में होने में अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा हैं। ऐसे में सभी टीमों के खिलाड़ी अपने घरेलु मैदान में पहुंचकर अभ्यास शुरू कर चुके हैं। हालाँकि इस बात में कोई दो राय नहीं हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स का फैन बेस पूरे आईपीएल में सबसे ज्यादा बड़ा हैं। इसी बात का नजारा सोमवार को भी देखने को मिला, जब CSK का प्रैक्टिस सेशन देखने हजारो फैंस चेपॉक के मैदान पर पहुंचे।

MS Dhoni को देखने उमड़ी भीड़

चेन्नई सुपर किंग्स के इस फैन बेस का सबसे बड़ा कारण कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। वह इस साल अपना अंतिम आईपीएल सीजन खेल रहे हैं, ऐसे में कोई भी फैन उन्हें खेलते देखने के अंतिम मौके को नहीं खोना चाहता हैं। ऐसे में सोमवार को जब वह चेपॉक के मैदान अभ्यास करने उतरे, तो हजारों फैंस ने मैदान पर उनका स्वागत किया।

इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया, और अभ्यास के दौरान तूफानी छक्के लगाते नजर आये। धोनी के साथ ही इस समय रविन्द्र जडेजा और दीपक चाहर जैसे टीम के अन्य खिलाड़ी भी मैदान पर मौजूद थे, जो फैंस का भरपूर मनोरंजन कर रहे थे।

जानकारी के लिए बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन अपना पहला मुकाबला गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 31 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी। पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा था। वह 14 मुकाबलों में सिर्फ 4 जीत दर्ज कर सके थे। ऐसे में इस बार उन्हें एक बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Cric AMP · Quick view
View full