सूर्या ने दिखाया बल्ले का दम, Mumbai Indians ने KKR को 5 विकेट से दी शिकस्त
Mumbai Indians ने रविवार को इस आईपीएल सीजन अपना चौथा मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ वानखेड़े के मैदान पर खेला। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पेट की समस्या से परेशान थे, जिसके कारण वह ये मुकाबला नहीं खेल पाए। उनकी जगह सुर्याकुमार यादव को टीम का नया कप्त
Mumbai Indians ने रविवार को इस आईपीएल सीजन अपना चौथा मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ वानखेड़े के मैदान पर खेला। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पेट की समस्या से परेशान थे, जिसके कारण वह ये मुकाबला नहीं खेल पाए। उनकी जगह सुर्याकुमार यादव को टीम का नया कप्तान बनाया गया। हालाँकि इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में रोहित ने वापसी जरुर की, लेकिन वह कोई छाप नहीं छोड़ पाए।
वेंकटेश अय्यर ने शतक लगाकर बचाई KKR की लाज
इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम एक समय बेहद संघर्ष करती नजर आ रही थी। इकलौते वेंकटेश अय्यर ही थे, जो एक छोर पर डटकर बल्लेबाजी कर रहे थे। वेंकटेश ने इस मुकाबले में 51 गेंदों में 104 रनों की शतकीय पारी खेली। यह आईपीएल में उनका पहला शतक था। उनकी इसी पारी की बदौलत कोलकाता नाईट राइडर्स ने पहली पारी में 185 का स्कोर खड़ा किया। वहीँ मुंबई की तरफ से इस दौरान ऋतिक शौक़ीन ने 2 विकेट झटके।
सूर्या-ईशान ने करवाई Mumbai Indians की वापसी
इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को इशान किशन ने शानदार शुरुआत दी। ईशान ने इस मुकाबले में मात्र 25 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली। वहीँ कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 25 गेंदों में 43 रन बनाए। बेहद ख़राब फॉर्म से गुजर रहे सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन पहली बार 40 से अधिक का स्कोर बनाया हैं। इसके साथ ही तिलक वर्मा ने 30 और टिम डेविड ने 24 रन नाबाद बनाए। सभी खिलाड़ियों के एकजोर की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 17.4 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।
यह भी पढ़ें: “अंबानी पैसे वाला हैं…!” Mumbai Indians ने जीता लगातार चौथा मुकाबला, तो ट्विटर पर बने जबरदस्त मीम्स