Rajasthan की हार के बाद IPL 2023 Points Table में हुई उलटफेर! जाने पर दोनों टीमों की नई पॉइंट्स टेबल में स्थति

IPL 2023 Points Table: 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल तो लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच में रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के अंदर राजस्थान रॉयल्स की टीम को 10 रन से हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ सुपरजाइंट्स के गेंदबाजों ने अंतिम समय में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच बचा लिया। केएल राहु

By ·

IPL 2023 Points Table: 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल तो लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच में रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के अंदर राजस्थान रॉयल्स की टीम को 10 रन से हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ सुपरजाइंट्स के गेंदबाजों ने अंतिम समय में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच बचा लिया। केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। लेकिन इस जीत के बाद भी पॉइंट्स टेबल में उनकी स्थिति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। वही राजस्थान रॉयल्स हार कर भी अभी तक पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बैठी हुई है। आइए जानते हैं अंकतालिका की स्थिति…

राजस्थान को मिली इस सीजन की दूसरी हार

कई सालों के बाद में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर मुकाबला खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने 155 रन का टारगेट खड़ा किया। लक्ष्य छोटा होने के बावजूद भी राजस्थान की टीम सिर्फ 144 रन ही बना पाई। सलामी जोड़ी को छोड़कर राजस्थान का कोई भी बल्लेबाज लखनऊ के गेंदबाजों के सामने ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया।

हार के बावजूद IPL 2023 Points Table में नंबर वन पर राजस्थान

इस हार के बाद भी राजस्थान की टीम 6 मैचों में चार मुकाबले जीतकर अच्छी नेट रन रेट होने की वजह से पहले ही स्थान पर काबिज है। वही लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम भी 6 मुकाबलों में चार मैच जीतकर दूसरे स्थान पर काबिज है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस समय 5 मुकाबलों में तीन मैच जीतकर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।

पॉइंट टेबल में सबसे खराब स्थिति दिल्ली कैपिटल्स की टीम की है जिनको 5 मुकाबलों में अभी तक एक भी जीत हासिल नहीं हुई है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 5 मुकाबलों में दो जीत के साथ इस लिस्ट में नौवें स्थान पर मौजूद है।

यह भी पढ़े – “इस ओवर में हार तय हो गई थी…!” हार के बाद सामने आया Sanju Samson का स्टेटमेंट, इन खिलाड़ियों को ठहराया हार का जिम्मेदार

Cric AMP · Quick view
View full