Rohit Sharma के पैर पर लगा ईशान किशन का घातक शॉट, तो पत्नी रितिका के उड़े होश, वायरल हुआ वीडियो

Rohit Sharma की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस आज आईपीएल में अपना पांचवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेल रही हैं। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने पिछले दो मैचों में लगातार जीत दर्ज की हैं। पिछली बार उन्होंने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ 5 विकेट

By ·

Rohit Sharma की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस आज आईपीएल में अपना पांचवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेल रही हैं। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने पिछले दो मैचों में लगातार जीत दर्ज की हैं। पिछली बार उन्होंने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में भी मुंबई इंडियंस की तूफानी बल्लेबाजी जारी रही, जहाँ सभी बल्लेबाजो ने जमकर रन बनाए।

Rohit Sharma को लगी चोट

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भयंकर रूप से चोटिल हो गए, जब ईशान किशन का एक तूफानी शॉट सीधे उनके पैर पर जा लगा। यह पारी का चौथा ओवर था, जब मार्को यान्सन गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की चौथी गेंद पर ईशान ने सीधे बल्ले से एक शॉट खेला, जहाँ गेंद सीधे रोहित शर्मा के पैर पर लगी। इस चोट के बाद रोहित शर्मा लंगड़ाते हुए नजर आये। यहाँ तक की विपक्षी टीम के खिलाड़ी मयंक अग्रवाल को उनसे आकर पूछना पड़ा की वह ठीक हैं या नहीं। वहीँ आज मुंबई इंडियंस का मैच देखने पहुंची रोहित शर्मा की पत्नी इस दौरान काफी भावुक नजर आई।

कैमरून ग्रीन की तूफानी बल्लेबाजी

फिलहाल इस मुकाबले की बात करो तो यहाँ मुंबई इंडियंस की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। इस दौरान उन्होंने पहली पारी में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 192 रन जड़ दिए। मुंबई को कप्तान रोहित शर्मा और ईशान ने अच्छी शुरुआत दी थी, जहाँ रोहित 28 और किशन 38 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तिलक वर्मा ने मात्र 17 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली। वहीँ कैमरून ग्रीन ने एक जरुरी पारी खेलते हुए 40 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाए।

Cric AMP · Quick view
View full