Jason Roy ने मैदान पर आते ही लगाई छक्को की हैट्रिक, वायरल हो गया विस्फोटक बल्लेबाजी का वीडियो

Jason Roy: आईपीएल के अंदर रविवार को खेले गए चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले में चेन्नई का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इस मुकाबले के अंदर चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत बेह

By ·

Jason Roy: आईपीएल के अंदर रविवार को खेले गए चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले में चेन्नई का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इस मुकाबले के अंदर चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। लेकिन जेसन रॉय ने आते ही मोइन अली के ओवर में ताबड़तोड़ छक्के लगाने शुरू कर दिए। जिसको देखकर लग रहा था कि कोलकाता नाइट राइडर्स वापसी कर लेगी। जेसन रॉय की खतरनाक बल्लेबाजी का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Jason Roy ने लगाई छक्कों की हैट्रिक

केकेआर के बल्लेबाज जेसन रॉय आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर आते ही उन्होंने बिना देरी किए ताबड़तोड़ छक्के लगाने शुरू कर दिए। क्योंकि बिना विस्फोटक बल्लेबाजी के मैच जीतना मुश्किल था। स्पिनर गेंदबाज मोइन अली के एक ही ओवर में इन्होंने लगातार तीन छक्के जड़ दिए।

इस प्रकार लगे बेक टू बेक छक्के

सातवें ओवर की चौथी गेंद पर जैसन रॉय ने पहला छक्का लगाया। स्वीप करते हुए इन्होंने स्क्वेयर लेकर दिशा में यह आसमानी छक्का मारा। उसके बाद सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर इन्होंने मिडविकेट की दिशा में एक बड़ा छक्का लगाया। उसके बाद सातवें ओवर की अंतिम बॉल पर इन्होंने तीसरा छक्का जड़ा जो रिवर्स स्वीप खेलकर लगाया था।

यहां देखिए जेसन रॉय की विस्फोटक बल्लेबाजी का नजारा

Cric AMP · Quick view
View full