Jasprit Bumrah ने फिर बढ़ाई भारतीय टीम की मुश्किल, अब IPL के साथ WTC फाइनल से भी हुए बाहर
Jasprit Bumrah इस समय इकलौते ऐसे क्रिकेटर बन चुके हैं, जिनके खेल से ज्यादा चोट के चर्चे हैं। बुमराह पिछले लंबे समय से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह पहले ही टी-20 वर्ल्ड कप और एशिया कप 2022 जैसे कई बड़े टूर्नामेंट इस चोट के चलते नहीं खेल पाए हैं। ऐसे में कोई भी [...]
Jasprit Bumrah इस समय इकलौते ऐसे क्रिकेटर बन चुके हैं, जिनके खेल से ज्यादा चोट के चर्चे हैं। बुमराह पिछले लंबे समय से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह पहले ही टी-20 वर्ल्ड कप और एशिया कप 2022 जैसे कई बड़े टूर्नामेंट इस चोट के चलते नहीं खेल पाए हैं। ऐसे में कोई भी यह समझ नहीं पा रहा हैं, कि जसप्रीत बुमराह की चोट इस समय कितनी गंभीर हैं।
Jasprit Bumrah नहीं खेलेंगे IPL और WTC फाइनल
अब ऐसे भी रिपोर्ट सामने आ रहे हैं, कि जसप्रीत बुमराह आगामी आईपीएल सीजन में नहीं खेल पायेंगे। इसके साथ ही WTC के फाइनल में भी उनकी जगह पक्की नहीं हैं। क्रिकबज में पब्लिश और हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक़ BCCI चाहती हैं कि बुमराह विश्वकप 2023 के लिए पूरी तरह फिट रहे। ऐसे में वह इससे पहले बुमराह को कोई भी मैच नहीं खेलने देना चाहते हैं।
हाल ही में ऐसी ख़बरें सामने आई थी कि जसप्रीत बुमराह अब ठीक हो चुके हैं। BCCI ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में शामिल करने के बारे में भी सोचा था। लेकिन फिर से उन्हें टीम के साथ ही IPL से भी बाहर कर दिया गया हैं। ऐसे में अब लग रहा हैं कि BCCI बुमराह को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहती हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने पिछले साल सितम्बर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी की थी। लेकिन इसी मैच में उन्हें फिर से चोट लग गयी, और वे अब तक इससे उबर नहीं पाए हैं।
यह भी पढ़ें: