“ये तो सुपरवुमन बन गई…!” हवा में उछलकर Jemimah Rodrigues ने पकड़ा शानदार कैच, वीडियो हो गई वायरल

Jemimah Rodrigues: 9 मार्च को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल के बीच में मुकाबला खेला गया। महिला प्रीमियर लीग के इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए। कप्तान मेग लैनिंग के अलावा कोई भी बल्लेबाज मुंबई इंडियंस

By ·

Jemimah Rodrigues: 9 मार्च को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल के बीच में मुकाबला खेला गया। महिला प्रीमियर लीग के इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए। कप्तान मेग लैनिंग के अलावा कोई भी बल्लेबाज मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाए। मैग लैनिंग ने 41 बॉल पर 46 रन की जुझारू पारी खेली लेकिन एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब नहीं हो पाई।

मुंबई इंडियंस की धमाकेदार जीत

106 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 15 ओवर में 2 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। यास्तिका भाटिया ने 32 बॉल पर 41 रन की पारी खेली। वहीं हाईली मैथ्यूज ने 31 बॉल पर 32 रन की पारी खेली। उसके बाद में मुंबई इंडियंस का कोई विकेट नहीं गया और नतालिया स्काईबर ब्रंट ने हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी।

Jemimah Rodrigues का फ्लाइंग कैच

टॉस जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मैग लैनिंग ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। लेकिन मुंबई की धारदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली की टीम 18 ओवर में ऑल आउट हो गई। मुंबई इंडियंस को 106 रन का लक्ष्य मिला जिसके जवाब में सलामी जोड़ी यास्तिका भाटिया और हाईली मैथ्यूज मैदान पर आई। हाईली मैथ्यूज का जब विकेट गया तो जेमिमाह रोड्रिग्स ने कैप्सी की बॉल पर उनका शानदार कैच लपका। मैथ्यूज एक बहुत बड़ा शॉट खेलना चाहती थी लेकिन लोग ऑन पर फील्डिंग कर रही जेमिमाह रोड्रिग्स ने लंबी दौड़ लगाकर शानदार डाइव लगाकर कैच लपका, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े – Radha Yadav का दनदनाता छक्का देख हैरान रह गयी हरमनप्रीत, Video हुआ वायरल

Cric AMP · Quick view
View full