Jos Buttler ने उड़ाए गेंद के परखच्चे, 20 गेंदों में फोड़ डाली IPL 2023 की सबसे तेज फिफ्टी, देखें वीडियो

Jos Buttler: राजस्थान रॉयल्स की टीम आज IPL 2023 का पहला मुकाबला सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेल रही हैं। इस मुकाबले को लेकर फैंस काफी उत्साहित थे, क्योंकि यहाँ पिछले सीजन 800 से भी अधिक रन बनाने वाले जोस बटलर भी खेलने वाले थे। ऐसे में जोस बटलर ने जैसा पिछला सीजन समाप्त किया था, [

By ·

Jos Buttler: राजस्थान रॉयल्स की टीम आज IPL 2023 का पहला मुकाबला सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेल रही हैं। इस मुकाबले को लेकर फैंस काफी उत्साहित थे, क्योंकि यहाँ पिछले सीजन 800 से भी अधिक रन बनाने वाले जोस बटलर भी खेलने वाले थे। ऐसे में जोस बटलर ने जैसा पिछला सीजन समाप्त किया था, वैसे ही इस सीजन की शुरुआत भी विस्फोटक अंदाज में की। बटलर ने पहले ही मैच में इस सीजन की सबसे तेज फिफ्टी फोड़ डाली।

Jos Buttler की 20 गेंदों में फिफ्टी

बटलर ने इस मुकाबले में मात्र 22 गेंदों में 54 रनों की पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को शानदार शुरुआत दी। अपनी इस पारी के दौरान बटलर ने 7 चौके और 3 शानदार छक्के भी लगाए। इस दौरान उन्होंने मात्र 20 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की, जो इस सीजन अब तक सबसे तेज हैं। उनके इस खेलने के अंदाज से तो गेंदबाज भी घबराए हुए नजर आये। उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने पॉवरप्ले में ही 85 रन जड दिए थे।

सैमसन और जायसवाल ने भी दिखाई ताकत

सनराइजर्स के गेंदबाजों के लिए बटलर काफी नहीं थे कि यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन ने भी उसी अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखी। दोनों खिलाड़ियों ने अर्द्धशतकीय पारियां खेली और टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस मुकाबले में अपनी एक मजबूत पकड़ बना ली हैं।

यह भी पढ़ें: विंटेज MS Dhoni की धमाकेदार वापसी, गुजरात के खिलाफ 200 की स्ट्राइक रेट से विस्फ़ोटक बल्लेबाजी, लगातार जड़े चौके-छक्के

Cric AMP · Quick view
View full