Jos Buttler ने लगाया 112 मीटर का तूफानी छक्का, स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी गेंद, देखें वायरल VIDEO

Jos Buttler: आईपीएल का 26वां मुकाबला आज पॉइंट्स टेबल की दो सबसे बेहतरीन टीमों, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स, के बीच आज पहली बार जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान की लड़ाई हैं, जिसमे अभी तक राजस्थान र

By ·

Jos Buttler: आईपीएल का 26वां मुकाबला आज पॉइंट्स टेबल की दो सबसे बेहतरीन टीमों, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स, के बीच आज पहली बार जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान की लड़ाई हैं, जिसमे अभी तक राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा हैं। वहीँ चोटों से परेशान लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस मुकाबले में संघर्ष करती नजर आई हैं।

लखनऊ के संघर्ष का रॉयल्स ने दिया विस्फोटक जवाब

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो उनके लिए सही भी साबित हुआ। पहले हाफ में विकेट के लिए तरसने के बाद, राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने लगातार विकेट झटके, और लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। लखनऊ की टीम पहली पारी में सिर्फ 154 रन ही बना सकी।

इस दौरान लखनऊ के लिए मायर्स ने 51 रन और कप्तान केएल राहुल ने 39 रनों की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के बीच 82 रनों की ओपनिंग साझेदारी भी हुई, लेकिन इसके बाद कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। इस दौरान रविचंद्रन अश्विन राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 2 विकेट झटके।

Jos Buttler ने लगाया 112 मीटर का छक्का

इस आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने शानदार शुरुआत दी हैं। यह खबर लिखे जाने तक दोनों बल्लेबाजों के बीच 11 ओवर में 81 रनों की साझेदारी हो चुकी हैं। इसमें जायसवाल ने 38 और बटलर ने 35 रन बनाए हैं। अपनी इस पारी के दौरान बटलर ने पांचवें ओवर में एक 112 मीटर का तूफानी छक्का भी लगाया, जब गेंद सीधे स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी। उनके इस तूफानी छक्के का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

Cric AMP · Quick view
View full