Jos Buttler बने राजस्थान के संकटमोचक, चील की तरह पकड़ा IPL इतिहास का सबसे असंभव कैच, देखें VIDEO
Jos Buttler: आईपीएल में आज का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के मध्य गुवहाटी में खेला जा रहा हैं। इन दोनों ही टीमों ने अपने पहले मैच में जीत के साथ शुरुआत की थी, लेकिन आज किसी एक टीम की सीजन की पहली हार तय हैं। इस मुकाबले में अब तक पंजाब किंग्स की [...]
Jos Buttler: आईपीएल में आज का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के मध्य गुवहाटी में खेला जा रहा हैं। इन दोनों ही टीमों ने अपने पहले मैच में जीत के साथ शुरुआत की थी, लेकिन आज किसी एक टीम की सीजन की पहली हार तय हैं। इस मुकाबले में अब तक पंजाब किंग्स की टीम मजबूत नजर आई हैं, और उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों पर पूरी तरह दबाव बनाकर रखा हैं।
प्रभसिमरन सिंह की तूफानी पारी
इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने पंजाब किंग्स को विस्फोटक शुरुआत दी। यहाँ तक की उनके आगे कप्तान शिखर धवन भी इस मुकाबले में फीके नजर आये। इस दौरान प्रभसिमरन ने मात्र 34 गेंदों में 60 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 छक्के लगाए, और 7 चौके भी जड़े। इस दौरान कप्तान शिखर धवन ने 24 गेंदों में मात्र 26 रन बनाए थे। यह खबर लिखे जाने तक पंजाब किंग्स की टीम अब 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 92 रन बना चुकी हैं।
Jos Buttler ने पकड़ा असंभव कैच
इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज विकेट लेने में संघर्ष कर रहे थे। इस दौरान पहली सफलता जैसन होल्डर को मिली, जिन्होंने प्रभसिमरन सिंह को कैच आउट करवाया। हालाँकि इस विकेट का श्रेय जोस बटलर को मिलना चाहिए, जिन्होंने एक असंभव कैच पकड़ा। इस समय गेंद बटलर से काफी आगे गिर रही थी, लेकिन उन्होंने डाईव लगाईं, और एक असंभव सा दिखने वाला कैच पकड़ने में कामयाब हुए।
Jos Buttler took an excellent catch 🔥
— Times of Sports (@timesofsports) April 5, 2023
This after covering a lot of ground to dismiss in-form prabhsimran singh. #IPL2023 #RRvsPBKS | @timesofsports pic.twitter.com/h4FNz3tTHU
यह भी पढ़ें: VIDEO: आरसीबी की जीत पर भावुक हुए रोहित शर्मा, Virat Kohli को दौड़कर लगाया गले