कनिका-ऋचा की तूफानी बल्लेबाजी, जीत के बाद खुशी से झूम उठी RCB की टीम, जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

RCB की टीम ने महिला प्रीमियर लीग में आखिरकार अपनी पहली जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल कर ली हैं। यूपी वारियर्स और आरसीबी के बीच खेले गए इस मुकाबले को आरसीबी ने 5 विकेट से अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही अपनी प्लेऑफ़ की उम्मीदों को आरसीबी की टीम ने अब भी जिंदा [...]

By ·

RCB की टीम ने महिला प्रीमियर लीग में आखिरकार अपनी पहली जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल कर ली हैं। यूपी वारियर्स और आरसीबी के बीच खेले गए इस मुकाबले को आरसीबी ने 5 विकेट से अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही अपनी प्लेऑफ़ की उम्मीदों को आरसीबी की टीम ने अब भी जिंदा रखा हैं। इस मुकाबले में जब आरसीबी ने इस टूर्नामेंट ने में अपनी पहली जीत दर्ज की, तो उनकी ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं था।

RCB की बेहतरीन वापसी

इस मुकाबले में कप्तान स्मृति मंधाना टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इसके साथ ही उन्होंने इस सीजन पहली बार गेंद सोफी डिवाइन के हाथों सौंपी। उनकी यह चाल कामयाब हुई और डिवाइन ने पहले ही ओवर में दोनों ओपनर बल्लेबाजों को आउट कर दिया। इसके बाद यूपी के विकेट लगातार गिरने लगे और पूरी टीम सिर्फ 135 रनों पर सिमट गयी।

इस आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दोनों ओपनर बल्लेबाज पहले दो ओवर में ही आउट हो गए। इस दौरान कप्तान स्मृति मंधाना डक आउट हुई। इसके बाद एक समय आरसीबी की टीम मुश्किल में नजर आ रही थी। हालाँकि बाद में कनिका आहूजा और ऋचा घोष के बीच एक महत्वपूर्ण पार्टनरशिप हुई। इस दौरान कनिका ने 46 रनों की पारी खेली। वहीँ ऋचा घोष ने 31 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

इस जीत के साथ ही आरसीबी की पूरी टीम ख़ुशी से झूम उठी। वहीँ क्रीज पर मौजूद ऋचा घोष ने दूसरी बल्लेबाज को गले से लगा लिया। वहीँ डगआउट में बाकी खिलाडिओं ने कनिका आहूजा को गोद में उठा लिया। आरसीबी के जीत के जश्न का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

यह भी पढ़ें: RCB की कप्तान Smriti Mandhana जीत के बाद हुई भावुक, वायरल वीडियो में इस खिलाडी को दिया जीत का श्रेय

Cric AMP · Quick view
View full