Video: टीम के हारने के बाद भी ख़ुशी से झूम उठी Kavya Maran!, मैदान पर ही दिखाया अपना खतरनाक रूप

Kavya Maran: आईपीएल 2023 के अंदर हमें एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई स्टेडियम पर लखनऊ सुपरजाइंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में 7 अप्रैल को मैच खेला गया। इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद हैदराबाद के कप्तान एडम मर्क्रम ने पहले बल्ल

By ·

Kavya Maran: आईपीएल 2023 के अंदर हमें एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई स्टेडियम पर लखनऊ सुपरजाइंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में 7 अप्रैल को मैच खेला गया। इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद हैदराबाद के कप्तान एडम मर्क्रम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। लेकिन लखनऊ के गेंदबाजों के सामने ज्यादा संघर्ष नहीं कर पाए और 20 ओवर में सिर्फ 121 रन ही बना पाए।

लखनऊ की हुई शानदार जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम को ज्यादा समस्या नहीं हुई और 5 विकेट खोकर उन्होंने 16 ओवर के अंदर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। हैदराबाद को विकेट मिलने की खुशी में काव्या मारन खुशी के मारे उछल पड़ी जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

खुशी के मारे उछल पड़ी Kavya Maran

हैदराबाद की टीम इस मुकाबले में पूरी तरीके से पिछड़े हुए नजर आई। शुरुआत से लेकर अंत तक कोई भी खिलाड़ी लखनऊ की गेंदबाजों के सामने ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया। बात करें लखनऊ के बल्लेबाजी की तो पहले विकेट के लिए केएल राहुल और कायल मेयेर्स ने 35 रन जोड़े। लखनऊ की पारी के छठे ओवर में तीसरी गेंद पर कायल मेयेर्स मयंक अग्रवाल के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। जिसके बाद हैदराबाद की मालकिन काव्य मारण खुशी से चिल्लाती हुई नजर आई। इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

यहां पर देखिए वायरल वीडियो

यह भी पढ़े – गुजरात को पटखनी देकर IPL 2023 Points Table में टॉप पर आई लखनऊ, देखे लिस्ट में बाकी टीमों का हाल

Cric AMP · Quick view
View full