Kiran Navgire की तूफानी बल्लेबाजी, 4 4 6 लगाकर उड़ाए मुंबई इंडियंस के होश, वायरल हुआ वीडियो
Kiran Navgire: महिला प्रीमियर लीग में आज का मुकाबला मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स के बीच खेला जा रहा हैं। यह एलिमिनेटर मुकाबला हैं, जिसे जीतने वाली टीम फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही हैं। बल्लेबाजों को
Kiran Navgire: महिला प्रीमियर लीग में आज का मुकाबला मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स के बीच खेला जा रहा हैं। यह एलिमिनेटर मुकाबला हैं, जिसे जीतने वाली टीम फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही हैं। बल्लेबाजों को मदद करने वाली इस मुकाबले की पिच पर तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिल रही हैं।
Kiran Navgire की विस्फोटक बल्लेबाजी
इस मुकाबले में इस समय यूपी वारियर्स की टीम बल्लेबाजी कर रही हैं। उनकी तरफ से किरण नवगिरे इस समय क्रीज पर हैं। पारी के 6वें ओवर में किरण नवगिरे ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए लगातार 2 चौके और 1 छक्का जड़ दिया। उनकी यह तूफानी बल्लेबाजी मुंबई इंडियंस की सबसे सफल गेंदबाज सायका इशाक के खिलाफ थी। उनकी इस तूफानी बल्लेबाजी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
Eliminator – MI vs UPW: Kiran Navgire Six https://t.co/HVLk8Id0ww
— INDIAN CRICKET (@FanOfIndianCric) March 24, 2023
Mumbai Indians का शानदार प्रदर्शन
फिलहाल अगर मैच की बात करे तो इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए थे। इस दौरान नेट सीवर ब्रंट ने 72 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीँ एमेलिया केट ने 29 रन बनाए। इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी की टीम संघर्ष करती नजर आ रही हैं। 9 ओवर के बाद यूपी मात्र 58 रन बनाकर 4 विकेट खो चुकी हैं।