“दो दिन में KL से बना BKL…!” 9 रन बनाकर आउट हुए KL Rahul तो गुस्से में लाल-पीले हुए फैंस, सोशल मीडिया पर कमेंट्स में निकाली भड़ास

KL Rahul: "शेट्टी का दामाद हुआ दूसरे दिन बर्बाद" कुछ ऐसे ही मीम्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेले जा रहे दूसरे एकदिवसीय मैच में केएल राहुल बड़ी पारी नहीं खेल पाए। एक बार फिर से फैंस को निराश करते हुए 9 रन पर आउट [...]

By ·

KL Rahul: “शेट्टी का दामाद हुआ दूसरे दिन बर्बाद” कुछ ऐसे ही मीम्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेले जा रहे दूसरे एकदिवसीय मैच में केएल राहुल बड़ी पारी नहीं खेल पाए। एक बार फिर से फैंस को निराश करते हुए 9 रन पर आउट हो गए। पिछले मैच में दमदार पारी खेलने वाले केएल राहुल से इस मैच में अच्छी पारी की उम्मीद थी लेकिन जल्दी आउट होने की वजह से भारतीय क्रिकेट फैंस बहुत ज्यादा नाराज हैं। सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रकार से अपना रिएक्शन देकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

टीम इंडिया की हालत खराब

यह खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 99 रन हो गया है। मैदान पर अक्षर पटेल 13 रन बनाकर और कुलदीप यादव 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा स्कोर विराट कोहली ने बनाए हैं। 35 बॉल पर 31 रन बनाकर विराट कोहली आउट हुए। शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव जैसे इनफॉर्म बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

KL Rahul का निराशाजनक प्रदर्शन

पहले एकदिवसीय मैच में केएल राहुल ने अकेले ही पूरा मैच टीम इंडिया को जीता दिया था। लेकिन इस मैच में सिर्फ 9 रन का मामूली स्कोर बनाकर आउट हो गए। इनके खराब प्रदर्शन का असर है कि सोशल मीडिया पर फैंस तेजी से मीम्स और कमेंट की बौछार कर रहे हैं। अपना गुस्सा लोग ट्वीट के जरिए निकाल रहे हैं।

यहां देखें मजेदार ट्वीट्स

यह भी पढ़े – Vidoe: सुपरमैन बनकर Steve Smith ने पकड़ा क्रिकेट इतिहास का सबसे खतरनाक कैच, इस बल्लेबाज को मिली इसकी सजा, कोहली रोहित के उड़े होश

Cric AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें