WATCH: स्टेडियम के बाहर KL Rahul ने मारा छक्का, तो खुशी से झूम उठी पत्नी अथैया

KL Rahul की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस सीजन अपना अपना छठा मुकाबला खेल रही हैं। यह मुकाबला लखनऊ के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इसमें जीत हासिल करके वह पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स को पछाड़कर पहला स्थान हासिल कर सकते हैं। इस मुकाबला में भ

By ·

KL Rahul की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस सीजन अपना अपना छठा मुकाबला खेल रही हैं। यह मुकाबला लखनऊ के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इसमें जीत हासिल करके वह पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स को पछाड़कर पहला स्थान हासिल कर सकते हैं। इस मुकाबला में भाग्य ने भी अब तक लखनऊ सुपर जायंट्स का ही साथ दिया हैं, जहाँ पूरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के कई खिलाड़ी आसान कैच भी टपकाते नजर आये।

KL Rahul ने स्टेडियम के बाहर भेजी गेंद

इस मुकाबले में KL Rahul सबसे भाग्यशाली बल्लेबाजों में शामिल रहे। राजस्थान रॉयल्स के फील्डर्स ने उनके दो आसान से कैच छोड़े, जिसके चलते उन्होंने 39 रनों की एक महत्वपूर्ण पारी टीम के लिए खेली। उनके लिए यह पारी जरुरी थी, क्योंकि उनकी पत्नी अथैया भी आज उन्हें देखने यहाँ आई थी। अपनी इस पारी के दौरान केएल राहुल ने 102 मीटर का छक्का भी जड़ा, जब गेंद सीधा स्टेडियम के बाहर चली गयी। यह छक्का उन्होंने पारी के 9वें ओवर में युजवेंद्र चहल की गेंद पर जड़ा था। उनका यह छक्का देखकर पत्नी अथैया ख़ुशी से झूम उठी।

फिलहाल इस मुकाबले की बात करे तो केएल राहुल की 39 रनों की पारी के साथ ही काइल मायर्स ने भी यहाँ 51 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। हालाँकि इसके बाद कोई भी बल्लेबाज टिककर बल्लेबाजी नहीं कर पाया। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 82 रनों की ओपनिंग साझेदारी होने क बावजूद टीम पहली पारी में सिर्फ 154 रन ही बना सकी।

Cric AMP · Quick view
View full