“BCCI का दामाद आया फॉर्म में…!” KL Rahul ने हवा में उछलकर पकड़ा स्टीव स्मिथ का कैच, फैंस ने तारीफ में पढ़े कसीदे

KL Rahul: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में आज 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज का पहला वनडे मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतने के बाद भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। रोहित शर्मा का यह फैसला सही साबित हुआ और मोहम्मद सिराज ने दूसरे ही ओवर [...]

By ·

KL Rahul: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में आज 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज का पहला वनडे मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतने के बाद भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। रोहित शर्मा का यह फैसला सही साबित हुआ और मोहम्मद सिराज ने दूसरे ही ओवर में ट्रेविस हेड को बोल्ड करके भारत को पहली सफलता दिलाई। उसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ ने तेज खेलने की कोशिश की लेकिन हार्दिक पांड्या ने उन्हें केएल राहुल के हाथों कैच करवा दिया।

KL Rahul ने पकड़ा स्टीव स्मिथ का कैच तो सोशल मीडिया पर हुई वाहवाही

स्टीव स्मिथ पहला विकेट गिरने के बाद मैदान पर खेलने के लिए आये। कुछ देर बल्लेबाजी करने के बाद इन्होने खुलना शुरू किया लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या की बॉल पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में केएल राहुल के हाथों कैच आउट हो गए। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने डाईव लगाकर एक शानदार कैच पकड़ा। सोशल मीडिया पर यह कैच देखने के बाद केएल राहुल की वाहवाही हो रही है।

मैच की बात करे तो यह खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 17 ओवर में 104 रन बना लिए है। मिचेल मार्श इस समय 59 रन बनाकर खेल रहे है। अपनी इस तेज तर्रार पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगा दिए है।

एक नजर डालते है केएल राहुल के सपोर्ट में फैंस के ट्वीट पर

यह भी पढ़े – “मैं पूरी तरफ फिट नहीं हूं”, Hardik Pandya का वनडे सीरीज से पहले बड़ा बयान, मुश्किल में पड़ी भारतीय टीम

Cric AMP · Quick view
View full