KL Rahul ने सुपरमैन बनकर लगाई लंबी छलांग, चीते की फुर्ती से असंभव कैच लपकर कर दिया सबको हैरान, देखे वायरल वीडियो
KL Rahul: शनिवार को आईपीएल के अंदर पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच में जबरदस्त मैच खेला गया। इस मैच के अंदर केएल राहुल ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया। इस मैच के अंदर केएल राहुल काफी प्रभावी नजर आए। फिर चाहे बात बैटिंग की हो या फील्डिंग की दोनों ही [...]
KL Rahul: शनिवार को आईपीएल के अंदर पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच में जबरदस्त मैच खेला गया। इस मैच के अंदर केएल राहुल ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया। इस मैच के अंदर केएल राहुल काफी प्रभावी नजर आए। फिर चाहे बात बैटिंग की हो या फील्डिंग की दोनों ही छोर पर उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया। केएल राहुल का एक शानदार कैच का वीडियो इस समय इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
KL Rahul बने सुपरमैन
लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले के अंदर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 159 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 161 रन बनाते हुए 2 विकेट से जीत हासिल कर ली। इस रोमांचक मुकाबले के अंदर केएल राहुल ने एक शानदार कैच पकड़ा। इसका वीडियो इंटरनेट पर जमकर देखा जा रहा है।
पंजाब की पारी के 16वें ओवर में जब मार्कवुड गेंदबाजी कर रहे थे तो जितेश शर्मा ने इनकी गुड लेंथ बॉल पर एक्स्ट्रा कवर में शॉट लगाने की कोशिश की। लेकिन मिड ऑफ पर खड़े केएल राहुल ने सुपरमैन की तरह हवा में छलांग लगाई और हैरतअंगेज कैच पकड़ लिया। जिसकी वजह से जितेश शर्मा को सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। इनकी इस हैरतअंगेज कैच का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इनकी इस शानदार फील्डिंग का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
केएल राहुल के शानदार कैच का वीडियो
— Cricbaaz (@cricbaaz21) April 15, 2023