“कप्तान के रूप में गलत कर रहा हूँ…!” जीत के बाद इतराए KL Rahul, राजस्थान को हराकर दिया ऐसा बयान

KL Rahul: आईपीएल 2023 के अंदर 19 अप्रैल को जयपुर के SMS स्टेडियम पर मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के अंदर लखनऊ सुपरजाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने-सामने थी। पहले विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी हुई जिसे देखकर यही लग रहा था कि राजस्थान रॉयल्स की टीम यह मैच आसानी से जीत [...

By ·

KL Rahul: आईपीएल 2023 के अंदर 19 अप्रैल को जयपुर के SMS स्टेडियम पर मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के अंदर लखनऊ सुपरजाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने-सामने थी। पहले विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी हुई जिसे देखकर यही लग रहा था कि राजस्थान रॉयल्स की टीम यह मैच आसानी से जीत जाएगी। लेकिन उसके बाद लखनऊ सुपरजाइंट्स के गेंदबाजों ने राजस्थान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया और टीम 10 रन से यह मुकाबला हार गई।

जीतने पर आया केएल राहुल रिएक्शन

केएल राहुल ने इस मैच के बारे में बात करते हुए कहा कि, “मैं अपने साथियों के एक थ्रो की वजह से चोटिल हो गया, तब मुझे लगा कि मैं कप्तान के रूप में कुछ गलत कर रहा हूं। 10वें ओवर में मैच के दौरान मुझे एक संदेश मिलाकर। इस मैदान पर 160 रन का स्कोर अच्छा टोटल होता है। उनके पास अच्छे गेंदबाज थे जिन्होंने इस परिस्थिति का फायदा उठाया। हमने लगभग 10 रन कम बनाए। लेकिन गेंदबाजी में हमने इसकी भरपाई कर ली। इस पिच पर कोई औंस भी नहीं थी। हमें लग रहा था कि हम 180 रन बना लेंगे, लेकिन जब ट्रेंट बोल्ट ने पहला ओवर किया। उसके बाद ही हमें महसूस हुआ कि यहां पर 180 रन बनाना संभव नहीं है।

राजस्थान की हार पर क्या बोले KL Rahul

राजस्थान की हार के बारे में केएल राहुल ने बात करते हुए कहा कि, “गेंद थोड़ी नीची रह रही थी, इसलिए हमने पावरप्ले में खुद को समय दिया। अगर हम थोड़ा बेहतर खेलते तो शायद 170 रन भी मिल जाते लेकिन बैक टू बैक विकेट गिरने की वजह से विपक्षी टीम को मौका मिलता है। हम जानते हैं कि राजस्थान के टॉप 4 बल्लेबाज उनकी ताकत है। इसलिए हमें उन्हें आउट करके अपनी योजना बनाने की जरूरत थी।”

यह भी पढ़े – KL Rahul को लगी चोट तो हंसने लगे उनके कोच, कप्तान को दर्द में देखकर छूटी कोच की हंसी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ…

Cric AMP · Quick view
View full