VIDEO: ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में जड़े 3 छक्के, तो उड़े KL Rahul और गेंदबाज के होश
KL Rahul ने इस सीजन आईपीएल में शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स पर 50 रनों की जीत के साथ की थी। लखनऊ सुपर जायंट्स आज सीजन का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उनके होम ग्राउंड पर खेल रही हैं। ऐसे में इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज लखनऊ और केएल राहुल की तकनीकों [...]
KL Rahul ने इस सीजन आईपीएल में शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स पर 50 रनों की जीत के साथ की थी। लखनऊ सुपर जायंट्स आज सीजन का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उनके होम ग्राउंड पर खेल रही हैं। ऐसे में इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज लखनऊ और केएल राहुल की तकनीकों पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं।
ऋतुराज गायकवाड ने उड़ाये KL Rahul के होश
इस मुकाबले में केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। हालाँकि उनके इस फैसले पर चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर बल्लेबाजों ने ही पानी फेर दिया। ऋतुराज गायकवाड और डेवन कॉनवे ने CSK के लिए ओपनिंग करते हुए 110 रनों की शतकीय साझेदारी की। इस दौरान गायकवाड़ ने लगातार दूसरे मैच में फिफ्टी बनाते हुए 57 रनों की पारी खेली। वहीँ कॉनवे ने इस मुकाबले में 47 रन बनाए।
— INDIAN CRICKET (@FanOfIndianCric) April 3, 2023
इस मैच में भी गायकवाड़ ने चौके से ज्यादा छक्के जड़े। उन्होंने अपनी 57 रनों की पारी के दौरान 3 चौके और 4 छक्के लगाए। इसमें से 3 छक्के तो पारी के 5वें ओवर में कृष्णप्पा गौथम की गेंदों पर आये थे। गायकवाड ने इस इस ओवर की दूसरी, चौथी और आखरी गेंद पर छक्का जड़ते हुए एक ही ओवर में 20 रन बनाए। इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान KL Rahul, गायकवाड़ की इस विस्फोटक बल्लेबाजी को देखकर हैरान नजर आये। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब 15 ओवरों में 164 रन बनाकर 3 विकेट खो चुकी हैं। इस मुकाबले में CSK से एक बड़े स्कोर की उम्मीद हैं।
यह भी पढ़ें: “टुक-टुक अकैडमी का सरदार” IPL में भी फ्लॉप हुए KL Rahul, तो फैंस ने लगा दी ट्रोल्स की झड़ी