“जीत के बाद हम घमंड में…!” दिल्ली को 50 रन से पटखनी देने बाद बोले KL Rahul, इस खिलाड़ी को दिया जीत का श्रेय

KL Rahul: लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर खेले गए लखनऊ सुपरजाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 के तीसरे मुकाबले में रोमांचक मैच देखने को मिला। केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ की टीम ने जीत से अपनी शुरुआत करते हुए दिल्ली को 50 रनों से हरा दिया। जीत के बाद केएल राहुल बहुत [...]

By ·

KL Rahul: लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर खेले गए लखनऊ सुपरजाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 के तीसरे मुकाबले में रोमांचक मैच देखने को मिला। केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ की टीम ने जीत से अपनी शुरुआत करते हुए दिल्ली को 50 रनों से हरा दिया। जीत के बाद केएल राहुल बहुत खुश नजर आए और उन्होंने अपना बयान जारी किया है।

लखनऊ की जीत पर बोले KL Rahul

इस मैच के अंदर दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। इनका यह फैसला लखनऊ की टीम ने गलत साबित कर दिया और निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 193 रन बना दिए। जवाब में खेलने उतरी दिल्ली की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 143 रन ही बना सके।

केएल राहुल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरिमनी में कहा कि, “हमने एक बहुत अच्छी शुरुआत की, हमें शुरुआत में पिच के बारे में पता नहीं था लेकिन जैसे हम खेलते गए आत्मविश्वास बढ़ता गया। टॉस हमारे हाथ में नहीं है लेकिन नियमों के हिसाब से कोई भी टीम पहले खेल सकती है। मेयेर्स ने बहुत ही खतरनाक बल्लेबाजी की, हमने स्पिनर गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया और उन पर दबाव रखा, मुझे लगता है कि हमने अच्छी वापसी की है।”

मार्क वुड के बारे में बात करते हुए केएल राहुल ने कहा कि, “आज मार्क वुड का दिन था, वह एक तेज और अच्छा गेंदबाज है। गेंदबाजी में उन्होंने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया और बल्लेबाजों पर दबाव बनाया। इस जीत के साथ हम घमंड में चूर नहीं होंगे, यह T20 क्रिकेट है और यहां पर हर बार नया सोचने की जरूरत होती है।”

यह भी पढ़े – “छोटा पैकेट बड़ा धमाका”, Ayush Badoni ने जड़ा 97 मीटर का तूफानी छक्का, 250+ की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करके उड़ाए सबके होश, देखें…

Cric AMP · Quick view
View full