कृणाल पांड्या को पड़े 6,6,4 तो रोने लगे KL राहुल! लाइव मैच में मैदान पर हुए बेबस, देखे वीडियो

KL Rahul: आईपीएल 2023 के अंदर शनिवार को लखनऊ सुपरजाइंट्स और पंजाब किंग्स के बीच में रोमांचक मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी केएल राहुल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने 3 गेंद शेष रहते 2 [...]

By ·

KL Rahul: आईपीएल 2023 के अंदर शनिवार को लखनऊ सुपरजाइंट्स और पंजाब किंग्स के बीच में रोमांचक मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी केएल राहुल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने 3 गेंद शेष रहते 2 विकेट से जीत हासिल कर ली। लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए यह हार काफी निराशाजनक रही। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल कृणाल पांड्या का एक ओवर में जमकर नाराजगी दिखाते हुए नजर आए।

कृणाल पांड्या को ओवर देकर पछताने लगे KL Rahul

लखनऊ सुपरजाइंट्स के गेंदबाज इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो पाए। अगर थोड़ी अच्छी गेंदबाजी करते हैं तो शायद केएल राहुल की टीम इस मैच में जीत सकती थी। केएल राहुल ने कृणाल पांड्या को 3 ओवर की गेंदबाजी थी जिसमें उन्होंने 32 रन देते हुए 1 विकेट हासिल किया। कृणाल पांड्या को एक ओवर के अंदर 16 रन पड़ने के बाद में केएल राहुल काफी ज्यादा नाराज नजर आए। इसका वीडियो इंटरनेट पर जमकर देखा जा रहा है।

केएल राहुल की शानदार बल्लेबाजी

इस मैच के अंदर केएल राहुल ने 56 गेंद खेलते हुए 74 रन की विस्फोटक पारी खेली। काइली मेयेर्स और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी करके लखनऊ को शानदार शुरुआत दी। उसके बाद में कृणाल पांड्या से बहुत उम्मीदें थी लेकिन 17 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद निकोलस पूरण बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। केएल राहुल को छोड़कर किसी भी बल्लेबाज ने 30 रन से ज्यादा का स्कोर नहीं बनाया।

यह भी पढ़े – KL Rahul ने सुपरमैन बनकर लगाई लंबी छलांग, चीते की फुर्ती से असंभव कैच लपकर कर दिया सबको हैरान, देखे वायरल वीडियो

Cric AMP · Quick view
View full