पंजाब से हार के बाद छलका कप्तान KL Rahul का दर्द, इन खिलाड़ियों को ठहराया हार का जिम्मेदार

KL Rahul की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने शनिवार को इस सीजन अपना पांचवां मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला। इस मुकाबले में आखिरकार कप्तान केएल राहुल की फॉर्म फैंस को फिर से देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले को एक समय लखनऊ की टीम आसानी

By ·

KL Rahul की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने शनिवार को इस सीजन अपना पांचवां मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला। इस मुकाबले में आखिरकार कप्तान केएल राहुल की फॉर्म फैंस को फिर से देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले को एक समय लखनऊ की टीम आसानी से जीतती नजर आ रही थी, और ऐसे में अचानक ही हार मिलने से कप्तान केएल राहुल बौखलाए हुए नजर आये।

सैम करन की कप्तानी से हारी लखनऊ सुपर जायंट्स

15 अप्रैल को एकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इस दौरान पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन चोट के चलते यह मैच नहीं खेल रह थे, और कप्तानी की जिम्मेदारी सैम करन को सौंपी गयी थी। इससे पहले सैम ने आज तक किसी भी तरह के मैच में कप्तानी नहीं की थी।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान केएल राहुल और काइल मेयर्स ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों के बीच 53 रनों की ओपनिंग साझेदारी हुई। हालाँकि मायर्स के 29 के स्कोर पर आउट होते ही, कोई भी बल्लेबाज कप्तान केएल राहुल के साथ टिककर बल्लेबाजी नहीं कर पाया। केएल राहुल ने इस सीजन अपनी पहली फिफ्टी लगाते हुए 74 रनों की पारी खेली। हालाँकि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 132 का रहा लेकिन वह पहली पारी में 159 रन बनाने में कामयाब रहे।

इस आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी  पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हालाँकि मैथ्यू शोर्ट और सिकंदर रजा ने पारी को संभाला। इस दौरान रजा ने मात्र 41 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली, जो मैच का टर्निंग पॉइंट बनी। इसके चलते पंजाब ने यह मैच 3 गेंद शेष रहते ही 2 विकेट से जीत लिया।

KL Rahul ने बड़े बल्लेबाजों को बताया हार का जिम्मेदार

“हम पार स्कोर से 10 रन पीछे थे। आखिरी 10 ओवर में ओंस गिर रही थी, जिसने बल्लेबाजों को मदद पहुंचाई। जब आप एक नयी पिच पर खेलते हैं, तो पार स्कोर के बारे में नहीं सोचते। आज बड़े बल्लेबाज बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए, लेकिन अगर यही गेंद बाउंड्री के बाहर जाती तो हम पार स्कोर तक पहुँच जाते,” कप्तान केएल राहुल ने मैच के बाद कहा।

Cric AMP · Quick view
View full